Sunil Grover heart surgery: सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है पहले से सुधार

422

नई दिल्ली। Sunil Grover heart surgery:  द कपिल शर्मा शो में मशहूर गुलाटी बनकर अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर को लेकर एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। खबर है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। हालांकि अभी भी वह अस्पताल में हैं। ये खबर सामने आने के बाद से ही फैंस लगातार उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और जल्द से जल्द उनके ठीक होकर वापस घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Weather Today : देश के कई हिस्सों में होगी बारिश, ठंड की भी पड़ेगी मार

मुंबई के अस्पताल में एडमिट हैं सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर अपनी सर्जरी के बाद अभी डॉक्टर के देख-रेख में हैं। इस खबर को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सुनील ग्रोवर शहर के एशियाई अस्पताल में हार्ट सर्जरी के बाद अब स्वस्थ हो रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वह सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सुनील को ढ़ेर सारा प्यार और प्रार्थना। ये खबर सुनकर उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और हर कोई उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनकी हेल्थ पर अपडेट मांग रहा है।

Sunil Grover heart surgery: फैंस ने की जल्दी से स्वस्थ होने की प्रार्थना

इस खबर को सुनकर फैंस उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भगवान करें वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए’। दूसरे फैन ने लिखा, ‘आपकी जल्दी से जल्दी रिकवरी हो जाए’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘वह खुद ही हम सबके दिलों के डॉक्टर हैं। उन्हें कुछ नहीं होगा उनकी जल्दी से जल्दी रिकवरी की प्रार्थना करते हैं’। कई यूजर्स ने तो उनके ठीक होने की प्रार्थना करते हुए ये भी कहा कि दूसरों को हंसाने वाले को कुछ नहीं हो सकता। वह हमें जल्द ही फिर से हसाएंगे।

मशहूर गुलाटी और गुत्थी बनकर जीता लोगों का दिल

सुनील ग्रोवर ने हमेशा से ही अपने फैंस और पूरे देश का दिल जीतने और उनका मनोरंजन करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। कपिल के साथ मिलकर उन्होंने कभी रिंकू भाभी बनकर तो कभी मशहूर गुलाटी बनकर लोगों को गुदगुदाया। कपिल शर्मा से हुए विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो को छोड़ दिया था। इस मामले में काफी सुर्खियां बटोरी थी। आज भी कपिल शर्मा शो का आनंद लेने वाले दर्शकों को शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी की कमी खल रही है और हर कोई बस यही उम्मीद लगा के बैठा है कि एक दिन वह इस शो में वापसी करेंगे और कपिल और उनकी जुगलबंदी एक बार फिर से फैंस को हंसाएगी।

Uttarakhand Election update: प्रियंका गांधी ने देवभूमि से भरी चुनावी हुंकार

Leave a Reply