Lok Sabha Speaker Om Birla: से विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने की मुलाकात

1234

देहरादून: Lok Sabha Speaker Om Birla उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ीभूषण ने शुक्रवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Disabled Ex-Servicemen: को मिलेगी प्रोत्साहन राशि,राज्यपाल ने दिए निर्देश

वहीं ओम बिड़ला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूड़ी को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दींं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष से सदन के संचालन एवं संसदीय कार्यवाही संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं दोनों की बीच नौ अप्रैल से गुवाहाटी में आयोजित हो रहे सीपीए कार्यकारी समिति की बैठक एवं सीपीए इंडिया रीजन सम्मेलन से संबंधित विषय पर भी लंबी बातचीत हुई।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से विस अध्यक्ष खंडूड़ी ने की मुलाकात

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गुरुवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास के संबंध में चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति ने उन्हें उत्तराखंड की पहली विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति से पहली बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के दौरान उन्हें कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी मांगपत्र भी सौंपा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उन्हें उत्तराखंड का विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी।

सीपीए की बैठक को गुवाहाटी जाएंगी विस अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की मध्य वर्षीय बैठक में भाग लेने के लिए गुवाहाटी जा रही हैं। वह नौ से 12 अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी।

भारत में पहली बार असम विधानसभा सीपीए मध्य वर्षीय कार्यकारी समिति की बैठक कर रही है। सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए अध्यक्ष समेत 35 सदस्य शामिल हैं। इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र से तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि हैं। भारत की ओर से असम व उत्तराखंड सीपीए के सदस्य हैं।

समिति की बैठक में अफ्रीका, एशिया, आस्ट्रेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड, कनाडा, कैरिबियन अमेरिका व अटलांटिक क्षेत्र के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, लोकसभा व राज्यसभा के सदस्यों सहित 200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण शुक्रवार को नई दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। उनके साथ विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल भी गुवाहाटी जाएंगे।

Guilty Minds Trailer: कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ‘गिल्टी माइंड्स’ का ट्रेलर आउट

 

Leave a Reply