कोरोना वायररस कोविड 19 में जरूरतमंदों की मदद में जुटे विधायक गणेश जोशी  

26002

अर्जुन सिंह भंडारी
देहरादून। कोरोना वायरस कोविड 19 से लड़ाई में हर कोई अपने हिस्से की जंग लड़ रहा है। वहीं इसी कडी में मसूरी विधायक गणेश जोशी जरूरतमंदों की मदद में दिन रात जुट हुए है।

एक नाम  मसूरी के विधायक गणेश जोशी का भी जुड़ गया है

पुलिस कर्मी शहरवासियों की सुरक्षा व उनके अन्य जरूरतों को पूरा करने में भूमिका निभा रहे है तो स्वास्थ्य कर्मी संक्रमितों को मौत के मुँह में जाने से बचा रहे है, स्वच्छ्ता कर्मी सफाई में साथ निभा रहे है तो मीडिया बंधु दिन भर की खबर दिखाते हुए घरों में रहने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे है,पर राजधानी में इस महामारी में आम जनता से लेकर पुलिस कर्मियों की तरफ मदद व सम्मान का भाव रख निस्वार्थ भाव से सेवा देने में एक नाम  मसूरी के विधायक गणेश जोशी का भी जुड़ गया है।

अन्य समाचार:- नगर निगम शहर में सैनिटाइजर का छिडकाव  करने पर लगा हुआ है

विधायक गणेश जोशी किसी भी पहचान के मोहताज नही।  उनके मददगार स्वभाव के चलते जो उन्हें लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाता है। जनपद में कोरोना के संक्रमण के चलते लोगों को घरों से बाहर आने की अनुमति नही है,शहर के कई गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को अच्छी-खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को मास्क,दस्ताने आदि सौपें जा रहे

मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा लॉकडाउन के बाद से ही शहर में लोगों को आने वाली दिक्कतों का जायज लिया गया था उसमे पुलिस कर्मियों से लेकर हर वर्ग के लोगों की जरूरतों को शामिल किया गया था। उनके द्वारा दिलाराम चौक पर समय समय पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को मास्क,दस्ताने आदि सौपें जा रहे है।

उनके द्वारा मार्च माह में गर्मी के दिन शुरू होने पर सभी पुलिस कर्मियों के सेहत को ध्यान में रखते हुए एसपी सिटी श्वेता चौबे के हाथों शहर के अंदर सभी पिकेटों व बैरीकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों को जूस वितरण को सौपें गए व साथ ही पुलिस अधिकारियों की मदद से सभी के नाश्ते का प्रबंध करने में भी सहायक बने।

अन्य समाचार:- भुगतान न कर पाने पर 30 जून तक बिजली कनेक्शन काटने पर रोक

उनके द्वारा शुरू से ही भाजपा के युवा दल को शहर के विभिन्न इलाकों में स्थानीयों की मदद के लिए तैनात कर दिया गया जहां था उनके द्वारा हर दिन हजारों लोगों को भोजन के पैकेट्स,दाल,राशन आदि दिए जा रहे है जिसमे प्रेमनगर की मीठी बेहड़ी क्षेत्र, राजपुर क्षेत्र,बद्रीनाथ क्षेत्र, डोभालवाला,जाखन, गढ़ी कैंट,मसूरी प्रमुख है।

उनके द्वारा हर दिन मोदी किचन से 6500 लोगों को खाने के पैकेट्स बांटें जा रहे है। लॉकडाउन रहने तक सभी को इसी तरफ मोदी किचन से भोजन उपलब्ध करवाये जाने का आश्वासन दिया गया है जिससे क्षेत्र में किसी को भी बिना भोजन के नहीं सोना पड़ेगा।

Leave a Reply