तेल के दामों में वृद्धि के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

1165

देश में तेल के दामों में बेहताशा वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। नगर के सिल्थाम तिराहे पर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर विधायक धामी ने कहा कि कर्नाटक चुनावों के बाद देश में तेल की कीमतों पर हुई बेहताशा वृद्धि से केंद्र सरकार का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा के चार साल के कार्यकाल में सरकारी सस्ता गल्ला, सस्ती चीनी और केरोसिन को बंद किया ही और अब तेल के दामों में बेहताशा वृद्धि से आम जनता और गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। रही सही कसर गैस सिलेंडर आठ सौ रुपए करते हुए कर दी है।

कर्ज में डूब कर किसान कर रहे हैं आत्महत्या

प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी और भुवन पांडेय ने कहा कि चुनाव से पूर्व अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार के कार्यकाल में कर्ज में डूब कर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नीरव मोदी, विजय माल्या, देश का पैंसा हड़प कर विदेश भाग रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में निर्मल लोहिया, पीसीसी सदसय दीपक लुंठी, कोमल साही, राजेश शर्मा, शंकर राम, दीनू कापड़ी, गज्जी वल्दिया, रघुवीर , शंकर खड़ायत, ललित पाल, कुंडल महर, हरीश उपाध्याय, रोहन सौन, रहीम कुरैशी, लक्ष्मण राम, लीलाबंर जोशी, भूरे मियां, मनोज धामी, सुधीर कार्की सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

धारचूला में यहां पर भी कांग्रेसजनों ने तेल दामों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश रावत, ओपी वर्मा, नंदा बिष्ट, अंजू रौंकली, लीला धामी, इंदिरा धामी, डूंगर सिंह दानू, अशोक गुंज्याल, प्रेमा कुदियाल, लक्ष्मी रायपा, लक्ष्मी शर्मा, विजय फिरमाल, प्रद्युम्न गब्र्याल सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply