पुलिस ने दी बच्चों और शिक्षकों को साइबर अपराध की जानकारी

1169

राजकीय इंटर कॉलेज सनगाड़ में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों को साइबर अपराध की जानकारी दी गई। उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में बताकर उससे बचने के उपाय बताए गए। जन जागरूकता अभियान के तहत सनगाड़ में पुलिस विभाग ने शिविर लगाया। थानाध्यक्ष कांडा दीवान सिंह ने स्कूल के 150 बच्चों को साइबर अपराध के बारे में बताया। उन्होंने साइबर अपराधियों के तौर तरीकों की जानकारी दी। उनसे बचने के उपाय बताए।

बच्चों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। धोखे से एटीएम पिन पूछकर रुपये निकालने, ऑनलाइन शॉपिंग की में फ्रॉड आदि के बारे में भी जागरूक किया। किसी को भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें। इससे कोई भी इसका फायदा उठा सकता है। उन्होंने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। बच्चों से स्वयं नशे से दूर रहकर लोगों को भी जागरूक करने को कहा।

उन्हें यातायात नियमों की भी जानकारी दी। सभी से यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर हम जागरूक रहे तो 90 फीसदी अपराध वैसे ही कम हो जाएंगे। जनजागरूकता के अभाव में ही अपराध बढ़ता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पूनम रावत, आलोक नेगी, नीरज पांडे, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply