Maha shivratri 2022: देवभूमि में भोले की भक्ति की धूम, सड़कों पर जाम

523

देहरादून। Maha shivratri 2022:  देवभूमि उत्‍तराखंड में महाशिवरात्रि के मौके पर हर ओर भोले की भक्ति की धूम है। राजधानी देहरादून सहित उत्‍तराखंड के सभी मंदिरों में शिव भक्‍तों का उत्‍साह उमड़ रहा है। छोटे-बड़े सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों की लाइन लगी हुई है। भक्‍तों घंटों में लाइन लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, जल, दूध आदि चढ़ाकर शिव की पूजा-अर्चना की जा रही है।

Parag milk price: अमूल के बाद अब पराग दूध के दाम बढ़े

टपकेश्‍वर मंदिर में तो देर रात 12 बजे से ही भक्‍तों की लंबी लाइन लगनी शुरू

बम-बम भोले के जयकारों से देवभूमि गुंजायमान हो गई। भगवान शिव के ससुराल हरिद्वार सहित, पूरे गढ़वाल और कुमाऊं में भोले के जलाभिषेक का दौर जारी है। देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्‍वर मंदिर में तो देर रात 12 बजे से ही भक्‍तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की।

मुख्‍यमंत्री धामी ने बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर उन्‍होंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की। महाशिवरात्रि (Maha shivratri 2022) के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था।

देहरादून में श्रद्धालु भोलेनाथ को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र, भांग, दूध, धतूरा, आदि का भोग लगा रहे हैं। शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की लंबी कतारें लगीं हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस और सेवादार व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, जंगम शिवालय पलटन बाजार, पंचमुखी हनुमान मंदिर आराघर चौक, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, शिव मंदिर जाखन, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, नर्वदेश्वर मंदिर डानलवाला, आदर्श मंदिर पटेलनगर, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर समेत विभिन्न मंदिर समितियों की ओर से विशेष तैयारी की गई। पंडितों द्वारा शिवालयों में महामृत्युंजय मंत्र के पाठ किए जा रहे हैं।

देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इसी के साथ डोईवाला के ही ग्रामीण क्षेत्र कुड़कवाला, बुल्लावाला, भानियावाला, नागल बुलंदावाला, दूधली, थानो, भोगपुर, रानीपोखरी, इठारना आदि विभिन्न गांव में भी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही और उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

लच्छीवाला में आयोजित मेले में भी ग्रामीणों ने झूलों का लुफ्त उठाया

मेले में खूब भांग भी घोटी गई। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार अलसुबह से ही लच्छीवाला स्थित लक्षेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। यहां भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही लच्छीवाला में आयोजित मेले का लुफ्त उठाते हुए बच्चों ने झूला झूल कर अपना मनोरंजन भी किया। तो वहीं कुछ युवा भांग से निर्मित ठंडाई का भी आनंद लेते दिखे।

जौनसार बावर के पांडव कालीन शिव मंदिर लाखामंडल में धौरा गांव के पास पांच दिन पहले पर्यटन विकास कार्य के चलते खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से मिले अद्भुत शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। इसके अलावा सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल के अलावा क्षेत्र के अन्य मंदिरों में देव दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उत्तरकाशी में विश्वनाथ मंदिर, कालेश्वर मंदिर, गोपेश्वर मंदिर और धौंतरी क्षेत्र के तामेश्वर मंदिर में तड़के से ही जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। मंदिरों के आसपास जय भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। उमंदिर में भी भीड़ उमड़ी। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने उचित इंतजाम किए गए हैं। बड़े हर्ष उल्लास के साथ यहां पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है।

चमोली जिले के गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दोपहर तक मंदिर में ‌भक्तों की भीड़ लगी रही।

ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में उत्‍साह

ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में उत्‍साह दिखाई दे रहा है। नीलकंठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी हुई है। यहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मत्था टेका। यहां मंगलवार दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर चुकी थी।

महाशिवरात्रि पर्व (Maha shivratri 2022) पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में भंयकर जाम देखने को मिला। यहां भक्‍तों के साथ ही अपनी दिनचर्या के कार्यों में लगे लोगों की बार-बार जाम का सामना करना पड़ा।

पौड़ी के क्यूंकालेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्‍तों की लंबी लाइन लगी रही। कोविड काल के बाद यह पहला मौका है, जिसमें इस बार प्रशासन ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए कोई रोक नहीं लगाई है। रुड़की के श्रीजीवन मुक्त प्रेम मंदिर में शिवरात्रि पर भक्‍तों ने जलाभिषेक किया। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है।

कुमाऊं मंडल के शिव मंदिरों में भी शिव भक्‍तों की उत्‍साह

कुमाऊं मंडल के शिव मंदिरों में भी शिव भक्‍तों की उत्‍साह देखने को मिला। बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में भक्‍तों की भीड़ उमड़ी। शिव के जयकारों से बागेश्‍वर नहीं गूंज उठी।

Kedarnath Dham opening date: छह मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Leave a Reply