मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुनी लोगो की समस्याएं

711

देहरादून:  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, आर्थिक सहायता, समाज कल्याण से संबधित पेंशन आदि अनेक समस्याएं लोगों ने रखी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि

जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जायेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया जायेगा। निर्धारित समयावधि में अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं। जिन समस्याओं को त्वरित समाधान हो सकता, उनका मौके पर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने किया गायक सुभाष बड़थ्वाल के गीत का विमोचन
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में लेखक एवं गायक श्री सुभाष बड़थ्वाल के गीत ‘‘ धम तीरथ जी एनी, एनी उत्तराखण्ड मा’’ का विमोचन किया।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के व्यक्तित्व एवं कृतृत्व पर आधारित इस गीत को श्री बड़थ्वाल ने स्वयं ही लिखा एवं गाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जनता से जुड़े जन नेता है, उनके सादगी एवं जन लोकप्रियता से प्रेरित होकर उनके द्वारा इस गीत की रचना की है। मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रयास की सराहना की है।
इस अवसर पर विधायक श्री शक्तिलाल शाह, भाजपा प्रदेश प्रमुख मीडिया सम्पर्क विभाग श्री राजीव तलवार, श्री अजेन्द्र अजय आदि उपस्थित थे।
CM

 

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 131.75 लाख की धनराशि।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी के ग्राम सेनर के 20 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 85 लाख, तहसील धारचूला के ग्राम कनार तोक जिमतड़ा के 07 परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 29.75 लाख के साथ ही जनपद बागेश्वर के तहसील काण्डा के ग्राम सेरी के 04 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु रूपये 17 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को Twitter ने एक घंटे के लिए किया ब्लॉक

Leave a Reply