Vaccinations in India: कोरोना के खिलाफ नए रिकार्ड पर पहुंच रहा टीकाकरण का आंकड़ा

397

नई दिल्ली। Vaccinations in India: भारत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर सुधार के पड़ाव में है। देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। वहीं टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज शुक्रवार शाम को 184.49 करोड़ को पार कर गया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।

Jan sanvaad kaaryakram: में पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा

केंद्रीय मंत्रालय की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कल शाम 7 बजे तक 16 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज 184.49 करोड़ (184,49,84,497) को पार कर गया है। आज शाम 7 बजे तक 16 लाख (16,02,786) से अधिक टीके की खुराक दी गई है। 1.80 करोड़ से अधिक (1,80,15,991) अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग को टीके की खुराक दी जा चुकी है।’

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण  (Vaccinations in India) के लिए लाभार्थियों की श्रेणियों में (स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू), फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) और 60 वर्ष से अधिक) के लिए 2.33 करोड़ (2,33,17,456) से अधिक एहतियाती खुराक अब तक प्रशासित की जा चुकी है।

आपको बता दें कि राष्ट्रव्यापी COVID 19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। COVID-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान को और अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम दृश्यता के माध्यम से बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है, जिससे टीके की आपूर्ति और श्रंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके।

मुफ्त में COVID-19 टीके की उपलब्धता

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण एक बहुत बड़ा हथियार है। केंद्र सरकार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में COVID-19 टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। COVID-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 फीसद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति मुफ्त करेगी।

CM dhami visit Champawat: शारदा घाट में नदी से हो रहे कटाव कार्यों का किया निरीक्षण

Leave a Reply