Single Use Plastic Ban: उत्‍तराखंड में सिंगल यूज प्‍लास्टिक का धड़ल्‍ले से प्रयोग

282

देहरादून: Single Use Plastic Ban  देशभर में शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक के कुछ आइटम पर प्रतिबंध लगने के बावजूद कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए। प्रतिबंध के बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं।

PM modi visit Punjab: पीएम मोदी फिर करेंगे फिराेजपुर का दाैरा

देहरादून में पहले दिन 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया

देहरादून में पहले दिन 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है, लेकिन अब भी लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। वहीं, नगर निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की। इसका प्रयोग करने वालों के चालान काटे और जुर्माना वसूला।

एक जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के साथ ही इनके उत्पादन, वितरण, निर्माण और बिक्री को बंद करने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि प्रतिबंध लगने के बावजूद बाजारों, सड़कों, सब्जी एवं फल की ठेलियों, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर कुछ लोग इसका प्रयोग करते हुए नजर आए।

नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया

वहीं, नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic Ban) के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने शहरवासियों को प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। साथ ही पालीथिन, प्लास्टिक के गिलास, कांटे वाले चम्मच आदि आइटम रखने पर चालान कर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद होने को लेकर शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। बताया कि निगम की ओर से यह अभियान जारी रहेगा। वहीं रुड़की में 15 व्यक्तियों का चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला।

नौ व्यापारियों का चालान कर उनसे 4700 रुपये अर्थदंड वसूला

सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन को प्रतिबंधित किए जाने के बाद पौड़ी में नगर पालिका की टीम ने शहर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न बाजारों में स्थित दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन पाए जाने पर नौ व्यापारियों का चालान कर उनसे 4700 रुपये अर्थदंड वसूला। कोटद्वार में भी सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश के बाद नगर निगम ने बाजार क्षेत्र में पालीथिन उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान बारह व्यापारियों से पालीथिन जब्त कर जुर्माना वसूला।

Chemist Murderd in Amravati : अमरावती में केमिस्ट के हत्या मामले में पांच गिरफ्तार

Leave a Reply