Punjab election result 2022: केजरीवाल बोले- ‘दिल्ली के बाद पंजाब में इंकलाब हुआ, अब देश की बारी

413

चंडीगढ़: Punjab election result 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab election result 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड जीत के बाद पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पहले बयान में केंद्र की राजनीति में आने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में देश भर के लोगों से आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की अपील की। इतना ही नहीं केजरीवाल लगातार ऐसी बातें करते रहे कि वह देशभर में जाएंगे।

Uttarakhand Election Results 2022: पूर्व सीएम हरीश रावत 14 हजार वोटों से हारे

केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ शुरू की

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया। WE all Love You Punjab। ये बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब में आज बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गई हैं। सुखबीर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोज सिंह सिद्धू, नवजीत सिंह मजीठिया जैसे चेहरे हार गए। वाकई पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया। बहुत बड़ा इंकलाब है यह। भगत सिंह ने एक बार कहा था अगर हमने केवल अंग्रेजों को भगा दिया और आजादी मिलने के बाद अगर हमने सिस्टम नहीं बदला तो कुछ नहीं बदला। दोस्तों दुख की बात है कि पिछले 75 साल में इन पार्टियों और इन नेताओं ने अंग्रेजों वाला सिस्टम बना रखा है। लूट रहे थे देश को, कोई स्कूल नहीं बनाए, कोई अस्पताल नहीं बनाए, लोगों को जानबूझकर गरीब रखा गया। पूरा का पूरा वही अंग्रेजों वाला सिस्टम चल रहा था।

केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले सात साल के अंदर आम आदमी पार्टी ने अंग्रेजों के सिस्टम को बदलने का काम किया है। हमने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की है। हमने लोगों के काम करने की शुरुआत की है। बच्चों के स्कूल बनाए हैं। गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। बाबा साहब अंबेडकर और भगत सिंह का सपना पूरा करने का काम किया है। लेकिन दोस्तों ये इतना आसान नहीं है। ये लोग बहुत बड़ी-बड़ी ताकतें हैं, हम लोग छोटे लोग हैं। ये सारी ताकते आज देश को आगे जाने से रोक रही हैं। आपने देखा पंजाब में कितने षड्यंत्र किए गए। ये सारे इक्ट्ठे हो गए आम आदमी पार्टी के खिलाफ। इनका एक ही मकसद था कि आम आदमी पार्टी सत्ता में नहीं आए चाहे कोई आ जाए। अंत में ये सारे लोग इकट्ठे होकर बोले केजरीवाल आतंकवादी है। दोस्तों आज देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है। केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है। सच्चा देशभक्त है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि जनता ने कह दिया कि

केजरीवाल (Punjab election result 2022) ने आगे कहा कि जनता ने कह दिया कि केजरीवाल नहीं, तुम लोग आतंकवादी हो जो सब मिलकर देश को लूट रहे हो। दोस्तों आज हम सबको संकल्प लेना है कि हम नया भारत बनाएंगे। एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां एक इंसान दूसरे से मोहब्बत करेगा, कोई नफरत नहीं करेगा। एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई भूखा नहीं सोएगा। एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां हमारी मां-बहनें सुरक्षित होंगी। एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां अमीरों और गरीबों के बच्चों को एक जैसी अच्छी शिक्षा मिलेगी। मुझे दुख होता है कि हमारे बच्चों को मिडिकल की शिक्षा के लिए यूक्रेन जैसे छोटे देश में जाना होता है। हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां खूब सारे मेडिकल और एंजीनियरिंग कॉलेज खोलेंगे। हम एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां दुनिया भर के बच्चे शिक्षा लेने आएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि जो-जो लोग मुझे टीवी पर देख रहे हैं, जो माता-बहनें मुझे देख रही हैं, जितने युवा, किसान, मजदूर और उद्योगपति देख रहे हैं, जितने व्यापारी देख रहे हैं, आप सब लोग इस बात से दुखी हैं कि कैसे ये लोग देश को लूट रहे हैं। आप भी कुछ करना चाहते हैं। पहले दिल्ली में इकलाब हुआ, अब पंजाब में इंकलाब हुआ है, अब पूरे देश में इंकलाब होगा। जो-जो लोग टीवी देख रहे हैं, सारी महिलाओं से कहना चाहूंगा कि वे आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करें। सारे युवा, सारे किसान, सारे मजदूर और सारे उद्योगपति आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें।

केजरीवाल ने आगे कहा कि आपको लग सकता है कि हम क्या कर सकते हैं, आम आदमी को लगता है कि मैं छोटा आदमी हूं क्या कर सकता हूं। आपको पता है कि चरणजीत चन्नी को किसने हराया है। भदौर सीट से आप के उम्मीदवार लाभ सिंह जीते हैं। लाभ सिंह उगाके मोबाइल रिपेयर करने वाली दुकान में नौकरी करता है। वहीं उनके पिता ड्राइवर और मां स्वीपर हैं। लाभ सिंह केवल 12वीं पास हैं। लाभ सिंह उगोके साल 2013 में एक स्वयंसेवक के रूप में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। ऐसे व्यक्ति ने चरणजीत सिंह चन्नी को हराया है।

नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी (AAP) के महिला वालेंटियर जीवनजोत कौर ने हराया है। उन्होंने मजीठिया और सिद्धू दोनों को हराया है। दोस्तों आम आदमी ने बहुत ताकत है। देश के लोग अपनी ताकत को पहचाने। हमने 75 साल खराब कर दिए हैं, सब लोग आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करें, क्योंकि ये पार्टी नहीं इकलाब है।

केजरीवाल ने भगवंत सिंह मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दी

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं आज अपने छोटे भाई भगवंत सिंह मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई देता हूं। हम लोगों को इतना बड़ा बहुमत मिला है कि हमें विश्वास नहीं हो रहा है। हमें लोगों के भरोसे को कायम रखना है। हमें सेवा और प्यार की राजनीति करनी है। मैं अभी-अभी हनुमान जी के मंदिर से से आशीर्वाद लेकर आ रहा हूं। आने वाला समय भारत का है, इसे दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

UP Election Result Analysis: यूपी में बंपर बहुमत की ओर भाजपा

Leave a Reply