PM modi in varanasi : यूपी चुनाव को लेकर बेहद खास है मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक

1994

नई दिल्ली। PM modi in varanasi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा शासित 12 प्रातों के मुख्यमंत्रियों और सात उपमुख्यंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजदू हैं। पीएम मोदी के बनारस दौरे (PM modi in varanasi) का आज दूसरा दिन है।

Omicron cases in india : ओमिक्रोन वैरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हुई

यह बैठक दोपहर दो बजे तक चलेगी

सभी राज्‍यों की तरफ से इस बात की जानकारी दी जा रही है कि केंद्र की योजनाओं की जमीनी हकीकत क्‍या है और इनका काम कहां तक पहुंचा है। वहीं, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह बैठक काफी खास है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि संगठन से मिलकर काम करेंगे तभी जीत होगी। यह बैठक दोपहर दो बजे तक चलेगी। बता दें कि सोमवार रात में भी इसी तरह की बैठक हुई थी। गंगा आरती के बाद ये बैठक क्रूज पर हुई थी।

प्रधानमंत्री बनारस के रेल इंजन कारखाना अतिथिगृह सभागार में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सभी मुख्यमंत्री अपने प्रांतों में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक पिछले साल होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते नहीं हो सकी थी।

उन्होंने दौरे के पहले दिन श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री बैठक के अलावा चौबेपुर के उमरहा में महर्षि सदाफल देव की अनुभूतियों को सहेजे स्वर्वेद के दोहों पर आधारित महामंदिर में विहंगम योग संस्थान के वार्षिकोत्सव में भी शामिल होंगे।

पीएम से मुलाकात के बाद अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री

भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और तीन राज्यों के डिप्टी सीएम बुधवार को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे और भगवान राम से प्रार्थना करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, बिहार, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के लोग शामिल हैं। सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अयोध्या में रात भर रुकेंगे और विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगे। वीआईपी के ठहरने के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक 12 मुख्यमंत्रियों और तीन उपमुख्यमंत्रियों के आगमन का प्रोटोकाल प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल देखेंगे और राम लला की पूजा भी करेंगे। गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे।

Omicron cases : राजस्‍थान में ओमिक्रोन के चार नए मामले सामने आए

Leave a Reply