PM Modi Deoghar Visit : पीएम ने दी 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

270

PM Modi Deoghar Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के देवघर पहुंच गए है। यहां उन्होंने 16 हजार करोड़ से अधिक की देवघर एम्स, हवाई अड्डे और अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यहां उनका साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

National Herald case: सोनिया गांधी 21 जुलाई को ईडी के सामने पेश होंगी

पीएम मोदी 14 जुलाई को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में इजरायल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे।

केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंका गया है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई। हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिंदा रहना चाहिए। हमारे पास विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के प्रति भी सद्भावना है। हमने प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी का भी समर्थन किया था। शिवसेना दबाव में फैसले नहीं लेती।

02:05 PM, 12 Jul 2022
‘पूरे देश में दिख रहा सरकार के प्रयासों का लाभ’

मोदी (PM Modi Deoghar Visit) ने आगे कहा कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है। बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

02:03 PM, 12 Jul 2022
बाबा के भक्तों को होगी सहुलियत- पीएम

मुझे 4 साल पहले देवघर एयरपोर्ट के शिलान्यास का अवसर मिला था। कोरोना की मुश्किलों के बावजूद भी इस पर तेजी से काम हुआ और आज झारखंड को दूसरा एयरपोर्ट मिल रहा है। देवघर एयरपोर्ट से हर साल करीब 5 लाख यात्रियों की आवाजाही हो पाएगी। इससे बाबा के भक्तों को भी सहुलियत होगी।

02:00 PM, 12 Jul 2022
‘बिहार और बंगाल के लोगों को भी होगा फायदा’

मोदी ने कहा कि ये जो परियोनजाओं हैं ये भले ही झारखंड से शुरु हो रही हैं, लेकिन इनसे बिहार और पश्चिम बंगाल के भी अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा। यानी ये परियोजनाएं पूर्वी भारत के विकास को भी गति देंगी। राज्यों से विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में हाईवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है।

01:57 PM, 12 Jul 2022
झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला- मोदी

मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से आज 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इससे झारखंड के आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है।

01:46 PM, 12 Jul 2022
पीएम मोदी ने सपना साकार किया- हेमंत सोरेन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी  की जमकर तारीफ की है। सोरेन ने कहा कि साल 2010 में एयरपोर्ट का सपना देखा था। अब पीएम मोदी ने इस सपने को पूरा किया है। ये हमारे लिए गर्व का मौका है।

01:41 PM, 12 Jul 2022
पीएम ने दी देवघर एयरपोर्ट की सौगात

पीएम मोदी झारखंड के देवघर (PM Modi Deoghar Visit) में हैं। उन्होंने देवघर एयरपोर्ट समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।

01:22 PM, 12 Jul 2022
पीएम मोदी देवघर पहुंचे, एम्स और एयरपोर्ट की देंगे सौगात

पीएम नरेन्द्र मोदी झारखंड के देवघर पहुंच गए है। यहां वे देवघर एम्स और एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

12:58 PM, 12 Jul 2022

I2U2 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें इज़राइल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल होंगे। I2U2 का पहला लीडर्स समिट वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 14 जुलाई 2022 को होगा।

08:03 AM, 12 Jul 2022
निजी स्‍कूलों में छुट्टी, देवघर कालेज परीक्षा केंद्र स्थानांतरित

देवघर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। जसीडीह के निजी स्कूलों में भी छुट्टी दी गयी है। देवघर कालेज को प्रशासन व एसपीजी द्वारा अपने कब्‍जे में लेने क कारण देवघर कालेज से परीक्षा केंद्र को रेड रोज स्कूल में स्थानांतरित किया गया है।

07:59 AM, 12 Jul 2022
पीएम मोदी के दौरे को लेकर देवघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उनके तीनों कार्यक्रम स्थलों को एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री रोड शो करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर तक जाएंगे। करीब 50 हजार कार्यकर्ता व आमजन रास्ते में प्रधानमंत्री का अभिवादन व स्वागत करेंगे। सात किलोमीटर लंबे इस रोड शो में स्वागत के लिए 55 प्वाइंट बनाए गए हैं। वहां सुरक्षा घेरे में जनता पीएम का स्वागत करने के लिए खड़ी रहेगी। पूरे रास्ते में संताल की संस्कृति प्रस्तुत करने वाले गीत व भजन-कीर्तन भी होते रहेंगे।

07:59 AM, 12 Jul 2022
पीएम मोदी के आगमन की खुशी में जलाए जाएंगे एक लाख दिये

देवघर में एम्स व एयरपोर्ट मिलने की खुशी में टावर चौक पर रंगोली बनायी गई है। आज शाम दीपोत्सव की तैयारी भी की गयी है। देवघर में टावर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक एक लाख दीये जलाए जाएंगे।

07:58 AM, 12 Jul 2022
विशेष विमान से देवघर आएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी देवघर एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे वायु सेना के विशेष विमान से आएंगे। यहां उनका साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान पीएम एयरपोर्ट के अलावा बैद्यनाथ धाम मंदिर भी जाएंगे, जहां लगभग 20 मिनट तक रुककर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद देवघर कालेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

World Population Day: जनसंख्या स्थिरता पखावाड़े का CM योगी ने किया शुभारंभ

Leave a Reply