Parliament Monsoon Session : सदस्यता बहाली के बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी

173

नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session  :  संसद के मानसून सत्र के कई दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। आज भी विपक्ष मणिपुर, नूंह और दिल्ली सेवा विधेयक पर हंगामा हुआ। बीते दिनों लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास हो गया है, जिसे सरकार आज राज्यसभा में पेश करेगी। इसके लिए भाजपा ने आज अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। इस बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। राहुल संसद भी पहुंच गए हैं।

Amit Shah Odisha Visit : शाह-पटनायक एक मंच पर बैठे, आईएनडीआईए की चिंता बढ़ी

Parliament Monsoon Session News :

PM मोदी को केवल राहुल दे सकते टक्करः गहलोत

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश में एक बड़ा संदेश गया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नेताओं द्वारा की गई साजिश थी, क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का डर था। भाजपा बेनकाब हो गई है। अगर PM मोदी को कोई टक्कर दे रहा है तो वह राहुल गांधी हैं।

राहुल गांधी की संसद में वापसी पर भूपेश बघेल बोले- यह सत्य की जीत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की, यह सत्य की जीत है। लोग राहुल गांधी को लोकसभा में सुनना चाहते हैं।

राहुल गांधी अभी भी दोष मुक्त नहींः सुशील मोदी

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी अभी भी दोष मुक्त नहीं हुए हैं, केवल उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई है। उनकी अपील अभी भी अदालत में लंबित है।

राहुल गांधी अभी बरी नहीं हुए हैंः गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि शीर्ष अदालत ने राहुल गांधी की सजा पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाई है, लेकिन इस फैसले को राहुल गांधी के बरी होने के रूप में मानना दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र का अपमान है।

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

सदन में हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी।

राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद (Parliament Monsoon Session) भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी।

I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के लगाए नारे

राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

संसद पहुंच राहुल गांधी

राहुल गांदी संसद पहुंच गए हैं। विपक्षी नेताओं ने राहुल जिंदाबाद के नारे लगाए।

निलंबन रद्द होने के बाद रजनी पाटिल बोलीं- अब गरिमा के अनुरूप काम करूंगी

राज्यसभा सभापति द्वारा कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का निलंबन रद्द किए जाने के बाद, उन्होंने कहा कि मैं अब सदन की गरिमा के अनुरूप काम करूंगी।

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का राज्यसभा से निलंबन रद्द

राज्यसभा सभापति ने सदन में प्रस्ताव के बाद कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का सदन से निलंबन रद्द कर दिया है।

संसद पहुंचीं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।

हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

मणिपुर और राजस्थान मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

खरगे ने भाजपा पर हमला बोला

राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को लोकतंत्र को अपमानित करने के बजाय जनता का काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

राहुल की संसद सदस्यता बहाल हुई

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी हैं।

Toshakhana case : तोशाखाना मामले में इमरान खान दोषी करार, 3 साल की सजा

Leave a Reply