Monsoon Update: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

999

नई दिल्ली। इन दिनों मौसम में बदलाव आया है। गर्मी से राहत मिलते हुए तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने 2 अक्टूबर (बुधवार) के लिए देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

घोसी में दिखा लोकतंत्र की मजबूती का नजारा, सब्जी विक्रेता पिता से लिपट कर रो पड़े भाजपा उम्मीदवार

आने वाले दिनों में ऐसे रहेगा मौसम का हाल

भारी बारिश के बाद आई बाढ से बिहार में जहां जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है वहीं, मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर के लिए बिहार और ओडिशा में मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां गरज के साथ हल्की बारिश पड़ने की संभावना है।

4 अक्टूबर को इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर 2019 को असम, मेघालय, पुंडूचेरी, कराईकल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना हैं। वहीं 5 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

6 अक्टूबर को इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार, 6 अक्टूबर (रविवार) असम, मेघालय, नागालैंड, मनीपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

बिहार में जन जीवन अस्त व्यस्त

जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से लोगों को अभी तक राहत नहीं मिली है। राज्य में चारों और पानी भर गया है। बाढ़ के पानी से सबसे ज्यादा भागलपुर और पटना बेहाल है। पटना में लाखों लोग फंसे हुए हैं। यहां चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। लोगों की मदद के लिए सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए लगभग 6200 फूड पैकेट पहुंचाएं गए। सरकार ने लोगों की मदद के लिए राहत करीब 19 राहत शिविर लगाए हैं।

Swachh Bharat Mission के 5 साल, जानें- कितना रहा कामयाब; यूपी CM का विशेष लेख

Leave a Reply