धोनी को आतंक प्रभावित दक्षिण कश्मीर में मिली ड्यूटी

3027
page3news-ms dhoni
page3news-ms dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं और वो बुधवार को सेना के साथ जुड़ गए। महेंद्र सिंह धोनी को आतंक प्रभावित दक्षिण कश्मीर में ड्यूटी मिली है जहां वो अन्य सैनिकों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और अन्य काम करेंगे। धोनी यहां पर 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन के साथ रहेंगे और सैनिकों की तरह काम करेंगे। आपको बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी मुख्य सेना का ही अंग होता है और वो प्राकृतिक आपदाओं साथ ही अन्य जरुरी सेवाओँ को बनाए रखने में सेना की मदद करती है।

धोनी के बारे में सेना के अधिकारियों ने कहा

धोनी के बारे में सेना के अधिकारियों ने कहा कि वो यहां पहुंच चुके हैं और यूनिट के साथ जुड़ गए हैं। धोनी यहां पर विक्टर फोर्स के साथ जुड़े हैं जो कश्मीर में सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे कि शोपियां और अनंतनाम में काम करती है। धोनी ने सेना के साथ काम करने की अनुमति मांगी थी जिसे सेना मुख्यालय ने मंजूरी दी थी। विक्टर फोर्स का मुख्य काम आतंक विरोधी ऑपरेशन चलाना है। इस रेजीमेंट में सेना की बाकी सभी रेजिमेंट से जवान कश्मीर ड्यूटी के लिए शामिल किए जाते हैं।

सैनिकों की तरह करेंगे काम

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, लेकिन उन्होंने इन बातों पर विराट लगा दिया था। धोनी ने बोर्ड से दो महीने का ब्रेक मांगा था ताकि वो पैराशूट रेजिमेंट को ये वक्त दे सकें। सेना के साथ जुड़ने के लिए धोनी ने वेस्टइंडीज टूर के लिए खुद को उपलब्ध नहीं बताया था।

Leave a Reply