Manipur Violence : मणिपुर के थंगजिंग में कई राउंड गोलीबारी, मौके पर सुरक्षा बल मौजूद

208

इंफाल। Manipur Violence :  मणिपुर में हिंसा की आग नहीं बुझने का नाम नहीं रही है। मंगलवार देर रात को भी दो जगहों से रुक-रुक कर गोलीबारी की खबर सामने आई है। लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही है। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

International Yoga Day : अमेरिका से PM ने देश को किया संबोधित

देर रात कई राउंड हुई गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर पूर्व के (Manipur Violence) थंगजिंग में मंगलवार की रात 11 बजकर 45 मिनट पर ऑटोमेटिक हथियारों से करीब 15-20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई। उन्होंने कहा कि गेलजैंग और सिंगडा से भी छिटपुट गोलीबारी की सूचना मिली है। ये दोनों इलाके कांगचुप क्षेत्र में आते हैं।

गेलजान और सिंगडा इलाकों से 4-5 राउंड फायरिंग

रात 8 बजे से 9.30 बजे के बीच गेलजान और सिंगडा इलाकों से 4-5 राउंड फायरिंग की गई। ये दोनों फायरिंग अलग-अलग जगह से की गई। दोनों जगहों के बीच की दूरी 2 किमी है। इधर, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल इलाके में सक्रिय हो गए। असम राइफल्स के जवान दोनों जगहों पर यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या कोई हताहत हुआ है।

International yoga day: योग ने देश व दुनिया को दिया है स्वस्थता का संदेश-मुख्यमंत्री

Leave a Reply