Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग की बढ़ी रफ्तार

279

शिमला। Himachal Election 2022:  हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंच रहे हैं। पहले घंटे की वोटिंग में 5.3 फीसद मतदान दर्ज किया गया, जिसके बाद वोटिंग में तेजी देखी गई है। अब 11 बजे तक 17.98 फीसद मदतान हो गया है। बता दें कि हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल में 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही राज्य में 67,559 सर्विस वोटर, 56,501 दिव्यांग और 22 एनआरआइ वोटर भी हैं।

5th Vande Bharat Express: आज देश को मिली 5वीं वंदे भारत ट्रेन

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में ही चुनाव हो रहा है और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। राज्य में आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। तीनों पार्टियों ने प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वर्तमान में हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।

Himachal Election 2022 News Updates:

01:17 PM, 12 Nov 2022
आदर्श पोलिंग स्टेशन रंधाडा में महिला मतदाताओं की लंबी कतारें

हिमाचल के आदर्श पोलिंग स्टेशन रंधाडा में महिला मतदाताओं ने आज जमकर वोटिंग की। महिला मतदाताओं की यहां लंबी कतारें दिखीं।

12:54 PM, 12 Nov 2022
Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र की कमान महिला कर्मचारी के हाथों में

दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हमीरपुर ज़िले में क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। इससे बच्चों के साथ आने वालों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े।

12:47 PM, 12 Nov 2022
हिमाचल में 37 मतदान केंद्र किए गए आयोजित, पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी कर रहे संच

दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल चुनाव को लेकर बताया कि इस साल 1.93 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं जिसमें से 56,000 विकलांग मतदाता (PWD) हैं। बता दें कि 37 मतदान केंद्र का संचालन पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है।

12:32 PM, 12 Nov 2022
Himachal Election 2022 बोहतू में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने भी की वोटिंग

हिमाचल के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ बोहतू में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने अपना वोट डाला। मतदान के बाद निशान दिखते हुए नेता।

12:13 PM, 12 Nov 2022
Himachal Election 2022 डोडरा क्वार क्षेत्र में मतदान के लिए लोगों की लंबी लाइन

शिमला जिला में लोग बढ़ चढ़कर मतदान करने पहुंच रहे हैं। जिले के डोडरा क्वार क्षेत्र जो काफी दूरदराज में स्थित है, वहां के मतदान केंद्र में लोगों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।

12:01 PM, 12 Nov 2022
चुनाव आयोग ने एग्जिट, ओपिनियन पोल पर रोक लगाई

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने आज से हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के संबंध में एक्जिट या जनमत सर्वेक्षण पर रोक लगा दी है। ईसीआई के अनुसार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एग्जिट पोल के अनुमानों के प्रकाशन पर 12 नवंबर को सुबह 8 बजे से और 5 दिसंबर को शाम 5 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।

11:50 AM, 12 Nov 2022
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने भी अपना वोट डाला

हिमाचल में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने भी अपना वोट डाला। उन्होंने अपने गृह क्षेत्र विधानसभा ज्वालामुखी में मतदान करने के बाद लोगों से भी वोट डालने की अपील की।

11:34 AM, 12 Nov 2022
Himachal Election 11 बजे तक 17.98 फीसद मतदान दर्ज

हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98 फीसद मतदान दर्ज किया गया। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था और 1 घंटे तक लगभग 5 फीसद मतदान दर्ज किया गया था, जिसके बाद वोटिंग में तेजी आई है।

11:14 AM, 12 Nov 2022
Himachal Chunav 2022 जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में किया मतदान

Himachal Chunav 2022 जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में किया मतदान
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल दिख रहा है, उससे लग रहा है कि लोग वोट डालने के लिए जोश में हैं।

11:08 AM, 12 Nov 2022
Himachal Election 2022 हिमाचल चुनाव में वोट करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष JP Nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda हिमाचल विधानसभा चुनाव में वोटिंग करने अपने गृह जिले पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने को कहा।

10:55 AM, 12 Nov 2022
Himachal Election 2022 अपनी परेशानियों की परवाह किए बिना वोट डालने आ रहे लोग

हिमाचल में लोग अपनी परेशानियों की परवाह किए बिना वोट डालने आ रहे हैं। राज्य के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत मतदान केंद्र जोगी पंगा में अस्वस्थता के बावजूद परिजनों की मदद से बौल निवासी माया देवी मतदान करने पहुंची है।

10:47 AM, 12 Nov 2022
HimachalPradeshElections कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने किया मतदान

HimachalPradeshElections कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने हिमाचल चुनाव में सैनिक रेस्ट हाउस लॉन्गवुड शिमला मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

10:41 AM, 12 Nov 2022
Himachal Election राहुल गांधी ने अलग अंदाज में लोगों से की वोटिंग की अपील

Rahul Gandhi ने हिमाचल में चुनाव के मद्देनजर लोगों से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार लोग राज्य की तरक्की के लिए वोट करेंगे।

10:31 AM, 12 Nov 2022
Himachal Pradesh Election 2022 प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर ने परिवार सहित किया वोट

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हमीरपुर के समीरपुर में अपना मतदान डाला।

10:23 AM, 12 Nov 2022
Himachal Chunav 2022 सुबह दस बजे तक ऊना के गगरेट में सबसे ज्यादा मतदान

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में सुबह 10 बजे तक ऊना में सबसे ज्यादा विधानसभा गगरेट में दर्ज किया गया। जबकि कुटलैहड़ विधानसभा में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।

10:12 AM, 12 Nov 2022
Himachal Election 2022 मनाली विधानसभा क्षेत्र में अभी तक सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

हिमाचल में अभी तक सबसे अधिक मतदान मनाली विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है। यहां 8.75 फीसद वोटिंग हुई है।

10:02 AM, 12 Nov 2022
Himachal Vidhan Sabha Chunav 2022 डेढ़ घण्टे में मण्डी जिले में 6.24 फीसद मतदान

हिमाचल प्रदेश चुनाव में मतदान के पहले डेढ़ घण्टे में मण्डी जिले में 6.24 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा हलके सराज में 5.50 फीसद तो सुन्दरनगर, जोगेंद्रनगर में सबसे अधिक 7-7 फीसद मतदान हुआ है। वहीं कूल्लु जिला के चार विधानसभा हलकों में 3.74 फीसद मतदान हुआ है।

09:58 AM, 12 Nov 2022
Himachal Election 2022 अनुराग ठाकुर ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की

हमीरपुर में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग यहां विकास के लिए वोट डालेंगे। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की।

09:42 AM, 12 Nov 2022
Himachal Pradesh Election गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने की वोटिंग

गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित गांव दियोली में मतदान किया। दोनों ने राज्य के विकास के लिए लोगों से वोट करने की अपील की।

09:32 AM, 12 Nov 2022
Himachal Election 2022 कांग्रेस प्रत्याशी के घर पर हुआ हमला

कोंग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने देर रात निर्वतमान विधायक राजेश ठाकुर के पीएसओ व पीए सहित 8 लोगों पर घर से घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में चैतन्य शर्मा को चोट नहीं लगी है, लेकिन उनके एक समर्थक को गम्भीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

09:26 AM, 12 Nov 2022
मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की वोटिंग

हिमाचल प्रदेश के मंत्री और शिमला से भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने शिमला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 63/87 में वोटिंग की। उन्होंने कहा कि लोग राज्य के विकास के लिए भारी संख्या में वोट डालें।

09:19 AM, 12 Nov 2022
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे ने मतदान से पहले की पूजा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने वोट डालने से पहले शिमला के शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की। दोनों ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने को कहा।

09:15 AM, 12 Nov 2022
सुबह तेजी से शुरू हुआ मतदान, 9 बजे तक करीब 8 फीसद हुई वोटिंग

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वहां के ऊना जिला में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर बड़ी लाइन देखी जा सकती है। अनुमान के अनुसार सुबह करीब 9 बजे तक 8 फीसद मतदान हो गया है।

09:11 AM, 12 Nov 2022
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार सहित किया मतदान

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों से भी बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।

07:56 AM, 12 Nov 2022
जयराम ठाकुर ने दोबारा सरकार दोहराने का विश्वास जताया

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने दोबारा सरकार दोहराने का विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे पीएम मोदी ने भी कुछ देर पहले अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।

07:49 AM, 12 Nov 2022
जयराम ठाकुर बोले- पहले मतदान फिर जलपान

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने लोगों ने वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा पहले मतदान, फिर जलपान। ठाकुर एक ट्वीट कर हिमाचल के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का आग्रह किया।

07:42 AM, 12 Nov 2022
थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। कुल 412 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

07:30 AM, 12 Nov 2022
हिमाचल प्रदेश के 68 सीटों पर कुछ देर में शुरू होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कुछ देर में मदतान शुरू होगा। प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर मतदान से पहले माक पोलिंग की गई। आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होने है। कुल 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान करेंगे।

07:12 AM, 12 Nov 2022
हिमाचल के शिमला में मतदान केंद्रों पर माक पोलिंग

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर विधानसभा के मतदान केंद्र 83-84 में माक पोलिंग की गई। आज सुबह 8 बजे से प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों पर शुरू वोटिंग शुरू होगी।

06:58 AM, 12 Nov 2022
हिमाचल में मतदान केंद्रों पर माक पोलिंग शुरू

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान केंद्रों पर माक पोलिंग जारी है। आज सुबह 8 बजे से प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों पर शुरू वोटिंग शुरू होगी।

06:52 AM, 12 Nov 2022
सिराज विधानसभा में माक पोलिंग

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सिराज विधानसभा के मंतदान केंद्र-44 औहानी में माक पोलिंग की गई। प्रदेश के 68 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी।

06:42 AM, 12 Nov 2022
हिमाचल के हमीरपुर में मतदान की प्रक्रिया शुरू

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए माक पोलिंग प्रक्रिया शुरू। मतदान से पहले हमीरपुर जिला के समीरपुर विधानसभा स्थित मतदान केंद्र संख्या 36 भोरंज में माक पोलिंग की गई।

06:37 AM, 12 Nov 2022
कौल सिंह ठाकुर 11वीं बार द्रंग से लड़ रहे हैं चुनाव

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर 11वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद ठाकुर से है। पिछली बार उन्हें 6541 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

06:12 AM, 12 Nov 2022
हिमाचल में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। शांतिपूर्ण वोटिंग प्रक्रिया के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 67 कंपनियों और 11,500 से अधिक राज्य पुलिस कर्मियों सहित लगभग 30,000 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

05:48 AM, 12 Nov 2022
हिमाचल प्रदेश में नई सरकार चुनने के लिए जनता तैयार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नई सरकार चुनने के लिए मतदाता तैयार हैं। राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला आज 55 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इस बार के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहित अन्य अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

05:02 AM, 12 Nov 2022
फर्जी मतदान को रोकने के लिए चुनाव आयोग सख्त

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान की रियल टाइम मानिटरिंग की जाएगी। पहली बार क्यूआर कोड के जरिये मतदाताओं की पहचान होगी। प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, मंडी और हमीरपुर में एक-एक विधानसभा क्षेत्र में यह प्रक्रिया होगी। फर्जी वोटिंग या अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार यह पहल की है। मंडी सदर विधानसभा के बूथ पर क्यूआर कोड वोटर स्लिप का उपयोग होगा। मतदाता जैसे ही वोटर पर्ची लेकर बूथ पर जाएगा वहां मतदान अधिकारी एप के माध्यम से उसकी वोटर स्लिप स्कैन करेगा।

04:01 AM, 12 Nov 2022
हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम पांच तक जारी रहेगा। वहीं, 5.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल (सर्वेक्षण) पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात की विधानसभाओं के वर्तमान चुनावों के संबंध में चुनाव परिणाम का समाचार पत्रों अथवा टीवी चैनलों के माध्यम से प्रकाशन अथवा प्रचार-प्रसार करने पर रोक रहेगी।

02:59 AM, 12 Nov 2022
हिमाचल प्रदेश की किस सीट से प्रमुख नेता लड़ रहे हैं चुनाव

भाजपा के प्रमुख नेताओं में शामिल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज विधानसभा सीट से मैदान में हैं। इस वजह से सेराज सीट को वीआइपी सीट माना जा रहा है। वहीं, हरौली विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण चुनाव लड़ रहे हैं।

02:02 AM, 12 Nov 2022
Himachal Election 2022: 136 आदर्श मतदान केंद्र , 142 महिलाओं के लिए बनाए गए

हिमाचल प्रदेश में 136 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें प्रतीक्षा कक्ष के अतिरिक्त कई प्रावधान किए हैं। इनमें आसानी से पहुंचा जा सकेगा। साइन बोर्ड के साथ पेयजल व शौचालय सुविधा और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। 142 मतदान केंद्रों का जिम्मा महिलाओं को सौंपा गया है। इनमें महिला सुरक्षा कर्मी और बूथ पर मतदान करवाने वाली महिलाएं ही होंगी। 37 मतदान केंद्रों संचालन का जिम्मा दिव्यांगों को दिया है।

12:59 AM, 12 Nov 2022
भाजपा व कांग्रेस 68 और आम आदमी पार्टी 67 सीट पर लड़ रही चुनाव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस ने सभी 68 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि आप 67 सीट पर चुनाव लड़ रही है। बहुजन समाजवादी पार्टी के 53, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 29, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 11, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के छह, हिंदू समाज पार्टी तथा स्वाभिमान पार्टी के तीन-तीन, हिमाचल जनता पार्टी, भारतीय वीर दल, सैनिक समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक-एक प्रत्याशी है।

12:26 AM, 12 Nov 2022
हिमाचल प्रदेश में 8 बजे सुबह से मतदान

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से करीब 56 लाख वोटर्स मतदान करेंगे। हिमाचल प्रदेश में लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

ICC tournaments: बड़े मैच हारने का भारत का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा

Leave a Reply