PM Himachal Visit : मोदी ने विजयादशमी पर रणसिंघा फूंक किया विजय का शंखनाद

238

बिलासपुर/कुल्‍लू PM Himachal Visit:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने बिलासपुर के लुहणू मैदान में विजयादशमी पर रणसिंघा फूंककर विजय का शंखनाद किया। पीएम मोदी का सीधा इशारा विधानसभा चुनाव की ओर रहा। मोदी ने जयराम ठाकुर के कार्यों की सराहना की व उन्‍हें बधाई दी। बिलासपुर में एम्‍स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज का उद्घाटन करने के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क और पिंजौर नालागढ़ फोरलेन की आधारशिला रखी। इसके बाद कुल्‍लू में दशहरा महोत्‍सव में शामिल होंगे। अंतरराष्‍ट्रीय कुल्‍लू दशहरा में भगवान रघुनाथ जी व अन्‍य देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेंगे। पीएम मोदी ने कहा हिमाचल में मेडिकल पर्यटन की भी संभावना है। देश दुनिया के लिए हिमाचल आरोग्‍य व पर्यटन का हब बनेगा।

Defense Minister Meets CM: राजनाथ सिंह चीन सीमा पर सैनिकों के साथ मनाएंगे दशहरा

02:07 PM, 05 Oct 2022
बिलासपुर से कुल्‍लू दशहरा के लिए निकले पीएम मोदी

पीएम मोदी बिलासपुर (PM Himachal Visit) के लुहणू मैदान में जनसभा के बाद कुल्‍लू दशहरा के लिए निकल गए। अब मोदी कुल्‍लू दशहरा में देवी देवताओं का आशीर्वाद लेंगे।

01:56 PM, 05 Oct 2022
रणसिंघा फूंक कर विजय का शंखनाद करने का मौका मिला

पीएम मोदी ने कहा मुझे रणसिंघा फूंक कर विजय का शंखनाद करने का मौका मिला। मोदी का संबोधन पूरी तरह से हिमाचल पर केंद्रित रहा।

01:51 PM, 05 Oct 2022
हिमाचल में सड़कों का हो रहा विस्‍तार

हिमाचल की सड़कों को चारों तरफ चौड़ा करने का काम चल रहा है। घुमावदार रास्तों से निजात दिलाने के लिए सुरंगों का निर्माण हो रहा है। डिजिटल क्रांति में भी हिमाचल आगे है। देश में अब मेक इन इंडिया के तहत 5जी सेवा है। ड्रोन नीति के लिए पीएम मोदी ने बधाई दी। अब ड्रोन से दवाई व अन्‍य सामान की सप्‍लाई भी हो रही है।

01:48 PM, 05 Oct 2022
सामाजिक सुरक्षा पेंशन और वैक्‍सीनेशन के लिए जयराम ठाकुर को बधाई

जलजीवन मिशन और उज्ज्वला योजना से दुःख दूर हुए। माता बहनें हमारी प्राथमिकता हैं। जयराम ठाकुर व उनकी टीम की देशभर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की चर्चा हाे रही है। वन रैंक वन पेंशन से हिमाचल लाभान्वित हो रही हैं। शत प्रतिशत वैक्‍सील लगवाने के लिए जयराम बधाई के पात्र हैं।

01:44 PM, 05 Oct 2022
आयुष्‍मान कार्ड न होते तो गरीब को जेब से पैसा खर्च करना पड़ता

देश में आयुष्मान कार्ड से 3 करोड़ लोगों का उपचार हुआ है। कार्ड न होते तो गरीब को जेब से पैसा देना पड़ता। सरकार की योजनाओं का सबसे अधिक लाभ माता बहनों व बेटियों को मिला है। मातृशक्ति में सबसे ज्यादा सहनशीलता है। खर्च के डर से उपचार से कतराती थीं। मेरी माताएं बहनें उपचार से वंचित रहें तो ये बेटा किस काम का। 50 प्रतिशत लाभार्थी मातृशक्ति है।

01:40 PM, 05 Oct 2022
हिमाचल में मेडिकल पर्यटन की संभावना

तीसरा बल्क ड्रग पार्क व चौथा मेडिकल डिवाइस पार्क हिमाचल को मिला है। उद्योग बढ़ेंगे तो रोजगार भी मिलेगा। हिमाचल में मेडिकल पर्यटन की अपार सम्भावना है। देश दुनिया के लिउ हिमाचल आरोग्‍य व पर्यटन का हब बनेगा। हिमाचल के लोगों के दोनाें हाथ में लड्डू है।

01:38 PM, 05 Oct 2022
हिमाचल में काम आसान नहीं, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय बधाई का पात्र (PM Himachal Visit) 

पीएम मोदी ने कहा केंद्र का स्वास्थ्य मंत्रालय भी बधाई का पात्र है। हिमाचल में निर्माण कार्य आसान नहीं है। मैदान में एक घंटे में होने वाले काम को यहां एक दिन लगता है। कोरोना के बावजूद आज एम्स तैयार हो गया है। बल्क ड्रग पार्क हिमाचल की युवा पीढ़ी का उज्ज्वल भविष्य है। हम टिकाऊ व मजबूत काम करते हैं। हिमाचल वीरों की धरती मैंने यहां की रोटी खाई है।

01:36 PM, 05 Oct 2022
राष्‍ट्र रक्षा के साथ जीवन रक्षा भी करेगा हिमाचल

मोदी ने कहा लोगों व बच्चों को चंडीगढ़ जाना पड़ता था। आज एम्स, आईआईटी जैसे संस्थान डबल इंजन सरकार से संभव हुए हैं। पहले सरकारें शिलान्यास के पत्थर लगाती थी पांच साल बाद ढूंढने पड़ते थे। हिमाचल को कोई नहीं पूछता था। अब हिमाचल का बेटा है न। अब शिलान्यास के साथ उद्घाटन भी हो रहा। काम लटकना भटकना अब गया। हिमाचल राष्ट्र रक्षा के साथ अब जीवन रक्षा भी करेगा।

01:31 PM, 05 Oct 2022
पहले पहाड़ी प्रदेश की अनदेखी होती थी

अच्छी सड़क व स्वास्थ्य संस्थान बड़े शहरों (PM Himachal Visit)  में होते थे। पहाड़ी प्रदेशों की अनदेखी होती थी। देश का एक बड़ा हिस्सा व लोग असुविधा में रहे। अब देश नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। हिमाचल एक मेडिकल कॉलेज व यूनिविर्सिटी पर निर्भर था।

01:29 PM, 05 Oct 2022
मोदी के कारण नहीं जनता के कारण हुआ विकास

नड्डा, अनुराग व जयराम जोर जोर से बोल रहे हैं हिमाचल में जो हुआ मोदी के कारण हुआ। सच्चाई बताऊं, ये सब मेरे नहीं आप मतलब जनता के कारण हुआ है। आपने अच्छे लोग चुनकर भेजे दूसरे होते तो टांग अड़ाते।

01:27 PM, 05 Oct 2022
धूमल के साथ बिलासपुर में पैदल घूमा : मोदी

बिलासपुर में नड्डा और प्रेम कुमार धूमल के साथ कई कार्यक्रम किए। एक समय था जब मैं और धूमल जी एक साथ पैदल घूमते थे। मुझे हिमाचल की सहयात्रा का भागी बनने का अवसर मिला है।

01:26 PM, 05 Oct 2022
विजयादशमी पर रणसिंघा फूंकने का अवसर मिला, अब तो विजय तय

विजयादशमी पर रणसिंघा फूंकने का अवसर मिला है, अब तो विजय तय है। बिलासपुर को शिक्षा व स्वास्थ्य का डबल गिफ्ट मिला है। बहुत सालों बाद कुल्लू दशहरा का हिस्सा बनूंगा।

01:25 PM, 05 Oct 2022
बिलासपुर की पहाड़ी बोली में शुरू किया संबोधन

पीएम मोदी ने सभी देश वासियों को विजयादशमी की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बिलासपुर की पहाड़ी बोली में शुरू किया संबोधन। पीएम ने कहा तुहां सारयां जो राम-राम, तुहां सारयां जो एम्‍स री बधाई। मोदी ने कहा जिन पंच प्राणों का संकल्प लिया है ये पर्व आगे चलने का अवसर देगा।

01:21 PM, 05 Oct 2022
मोदी ने लगाया नयना माता का जयकारा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जय नयना माता का जयकारा लगाकर संबोधन शुरू किया। बिलासपुर वालों आपकी वजह से दर्शन करने का मौका मिला। आपको एम्स की बधाई।

01:20 PM, 05 Oct 2022
घोड़े पर सवार होकर रैली में पहुंचा भाजपा कार्यकर्ता (PM Himachal Visit) 

बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में एक कार्यकर्ता घोड़े पर सवार होकर पहुंच गया। भाजपपा कार्यकर्ता तोतु राम गंभर पुल के निकटवर्ती गांव कोहू निवासी हैं। यह अपने घोड़े पर सवार होकर अक्सर सफर करते हैं।

01:13 PM, 05 Oct 2022
छात्राओं ने बनाई पीएम की पेंटिंग

स्‍कूली छात्राओं ने पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई थी। दोनों सरकारी स्‍कूल की छात्राएं रैली स्‍थल पर पहुंची थी व मोदी के चित्र को लहराती दिखीं।

01:09 PM, 05 Oct 2022
पीएम मोदी ने चार परियोजनाओं की सौगात (PM Himachal Visit) 

जयराम ठाकुर ने कहा पीएम मोदी ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज व एम्स का उदघाटन किया। मेडिकल डिवाइस पार्क व पिंजौर नालागढ़ फोरलेन का नींव पत्थर रखा।

01:04 PM, 05 Oct 2022
छोटे प्रदेश काे मोदी ने दिल में दी बड़ी जगह

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा बल्क ड्रग पार्क बड़ी सौगात है। हिमाचल आपकी आशा के अनुरूप आगे बढ़ेगा। हम हिमाचल में अब रिवाज बदलने की बात कर रहे हैं आपने देश भर में बदल कर दिखाया। आपके आशीर्वाद से फिर सरकार बनेगी। छोटे प्रदेश को दिल में बड़ी जगह दी है। जेपीनड्डा व अनुराग ठाकुर इसके प्रमाण हैं।

01:01 PM, 05 Oct 2022
मोदी ने पहाड़ की पीड़ा को समझा

जयराम ठाकुर ने कहा आठ साल में हिमाचल को हरसंभव सहायता मिली। हम ये ऋण नहीं चुका सकते। हमारे लिए कभी एम्स का मतलब दिल्ली हुआ करता था। लोग दिल्ली जाने का हौसला नहीं कर पाते थे। मोदी ने पहाड़ की पीड़ा को समझा। हिमाचल छोटा प्रदेश है लेकिन दिल्ली हमेशा छोटा समझती रही अनदेखी की। छोटे को सबसे ज्यादा प्यार की जरूरत होती है मोदी ने वो करके दिखाया। पांच साल देवभूमि की संस्कृति के अनुरूप काम करने का प्रयास किया। 10000 करोड़ की आर्थिक सहायता दी। बल्क ड्रग पार्क बड़ी सौगात है।

12:55 PM, 05 Oct 2022
नारों से गूंज उठा पंडाल

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के संबोधन से पहले पंडाल नारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों जयराम जी को जय श्रीराम के नारे लगाए।

12:52 PM, 05 Oct 2022
पहले पीएम के दर्शन नहीं होते थे, अब तुरंत हिमाचल पहुंचते हैं मोदी

जेपी नड्डा ने कहा पहले प्रधानमंत्री के हिमाचल में दर्शन नहीं होते थे, अब उफ होने पर मोदी तुरंत पहुंचते हैं। पहले दिल्ली में हिमाचल से मंत्री नही बनता था आज मंत्री व अध्यक्ष हिमाचल से हैं। हिमाचल को दिए इस सम्बल के लिए वो हमेशा ऋणी रहेंगे।

Yogi Government Increase Pension: पेंशनरों पर मेहरबान उत्तर प्रदेश सरकार

Leave a Reply