Delhi Mundka Fire: सीएम केजरीवाल ने किया शनिवार को मुंडका घटना स्थल का दौरा

321

नई दिल्ली। Delhi Mundka Fire:  शुुुुुुक्रवार शाम को मुंडका भीषण आग हादसे में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान तानिया भूषण, मोहिनी पाल, यशोदा देवी, रंजू देवी, विशाल मिथलेश और दृष्टि के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अन्य मृतकों के शवों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। दरअसल, हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग लापता है। इनमें 24 महिलाएं व 5 पुरुष शामिल हैं।

Budget 2022-23: के लिए सीएम की मौजूदगी में वित्त मंत्री लेंगे प्रतिनिधि समूहों से सुझाव

मुख्यमंत्री ने मुंडका अग्निकांड हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए

वहीं, शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंडका अग्निकांड की जानकारी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। करीब 10 मिनट तक वह अधिकारियों व पीड़ितों से बात करते रहे। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री ने मुंडका अग्निकांड हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मेयर व अन्य विभागों के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा कि घटना में कुछ शव काफी क्षत विक्षत हो गए हैं। उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। ऐसे शवों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए एकत्र किए जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम डीएनए के जरिए, मृतकों के परिजन की पहचान करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने मौके पर ही हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हादसे में घायल होने वालों के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजे का ऐलान किया गया है।

वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी मुंडका अग्निकांड (Delhi Mundka Fire) पर गहरा दुख जताया । उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में लोगों की जान जाने से वह ‘‘बहुत दुखी’’ हैं। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उन्होंने तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

बैजल ने ट्वीट किया, “दिल्ली के मुंडका में भीषण आग की घटना से गहरा दुख हुआ

बैजल ने ट्वीट किया, “दिल्ली के मुंडका में भीषण आग की घटना से गहरा दुख हुआ। बचाव के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद कई कीमती जानें चली गईं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा, “यहां तक कि जब हम त्रासदी के कारणों के विवरण में जाते हैं, तो सभी संबंधितों द्वारा तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”

दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में जो भी दोषी हैं, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। मैं अभी आधिकारिक तौर पर कहने की स्थिति में नहीं हूं। जब तक डीएनए की जांच नहीं हो जाती। मजिस्ट्रेट जांच के बाद नतीजे आएंगे। यदि कोई ऑफिसर, कोई एजेंसी जिम्मेदार होगी, तभी निर्णय लेंगे। किसी को भी नहीं बक्शेंगे। एक बार जांच के नतीजे आ जाएं।

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका के नए पीएम विक्रमसिंघे के सामने कई बड़ी समस्‍याएं

Leave a Reply