Congress Protest: देशभर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

286

नई दिल्ली। Congress Protest:  नेशनल हेराल्ड केस से जु़ड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश हुई। करीब ढाई घंटे हुई पूछताछ में सोनिया गांधी से कई सवाल पूछे गए। अब ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को 25 जुलाई को पेश होने को कहा है।वहीं देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता और कई बड़े नेता ईडी की कार्रवाई का विरोध (Congress Protest) कर रहे हैं। वहीं पार्टी सोनिया के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भी आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार बदले की कार्यवाई के तहत सोनिया को फंसा रही है और वह इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। बता दें कि इससे पहले जून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी ईडी इसी मामले में पूछताछ कर चुकी है। उस समय भी कांग्रेस ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

Parliament Session: PM मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर की चर्चा

गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड अखबार और इसे प्रकाशित करने वाली कंपनी एजेएल और यंग इंडियन कंपनी में वित्तीय गड़बड़ी को लेकर ईडी यह जांच कर रही है। सोनिया और राहुल के पास यंग इडिया के 36 प्रतिशत शेयर थे।

04:08 PM, 21 Jul 2022
चंडीगढ़ में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ में भी कांग्रेस ने सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध किया। विरोध में प्रदर्शन (Congress Protest) कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

03:44 PM, 21 Jul 2022
तेलंगाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के पास एक दोपहिया वाहन को आग लगाई

तेलंगाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज हैदराबाद में ईडी कार्यालय के पास एक दोपहिया वाहन को आग लगा दी। उन्होंने दिल्ली में एजेंसी द्वारा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में यह किया।

03:10 PM, 21 Jul 2022
सोनिया को मिली छुट्टी, करीब ढाई घंटे हुई पूछताछ

करीब ढाई घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने सोनिया गांधी के अनुरोध पर आज की पूछताछ का सत्र खत्म कर दिया है। ईडी ने अब 25 जुलाई को फिर से बुलाया है।

03:07 PM, 21 Jul 2022
पुलिस लाइन ले जाए गए कांग्रेस नेता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन में ले जाया गया।

02:55 PM, 21 Jul 2022
गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी का विरोध किया

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों को बार-बार तलब करना गलत है, वह भी एक ही मामले में। गुलाम नबी ने कहा कि जहां तक लोगों की गिरफ्तारी का सवाल है, ऐसा नहीं है कि उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति को बाधित की है, हमें आंदोलन करने का अधिकार है।

02:51 PM, 21 Jul 2022
सभी कांग्रेस सांसदों व CWC सदस्यों ने दी गिरफ्तारी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध का सामना कर रही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए सभी कांग्रेस सांसदों व CWC सदस्यों ने पार्टी मुख्यालय के बाहर सामूहिक गिरफ्तारी दी।

02:22 PM, 21 Jul 2022
ED कार्यालय के सामने हिंसक प्रदर्शन

कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के सामने हिंसक प्रदर्शन (Congress Protest) किया। प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया।

01:54 PM, 21 Jul 2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बता दें कि कार्यकर्ता बैरिकेटिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

01:24 PM, 21 Jul 2022
पी चिदंबरम, अजय माकन और अन्य पुलिस हिरासत में

सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा बुलाए गए देशव्यापी विरोध के मद्देनजर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, अजय माकन और अन्य को हिरासत में लिया गया है।

01:14 PM, 21 Jul 2022
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आज जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता यहां सोनिया गांधी के समर्थन में नारे भी लगाते दिखे।

01:02 PM, 21 Jul 2022
अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर कटाक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर गांधी परिवार बेदाग है, तो चिंतित क्यों है? अगर वे भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है तो हल्ला क्यों मचा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की जांच करना ही जांच एजेंसियों का कर्तव्य है।

12:49 PM, 21 Jul 2022
अशोक गहलोत को प्रदर्शन करने के चलते दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और अन्य नेताओं को प्रदर्शन करने के चलते दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गहलोत ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सरकार धरना प्रदर्शन करने से रोक रही है।

12:39 PM, 21 Jul 2022
कांग्रेस नेताओं को मानसिक रूप से परेशान करना चाहती है सरकारः डीके शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी की पेशी को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोनिया को बुलाने की कोई जरूरत नहीं थी, वे केवल परेशान कर रहे हैं। शिवकुमार ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं को मानसिक रूप से परेशान करना चाहती है।

12:36 PM, 21 Jul 2022
ईडी कार्यालय से रवाना हुए राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी कार्यालय से रवाना हुए जहां नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी की जांच की जा रही है।

12:32 PM, 21 Jul 2022
बेंगलुरू में कर्नाटक कांग्रेस का प्रदर्शन

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में आज बेंगलुरू में कर्नाटक कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया।

12:25 PM, 21 Jul 2022
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर हमला बोला

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल दिखाना चाहता है कि वे कितने शक्तिशाली हैं। हमने संसद में महंगाई का मुद्दा उठाया है लेकिन वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। अब हम केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठा रहे हैं।

12:24 PM, 21 Jul 2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध (Congress Protest) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

12:21 PM, 21 Jul 2022
शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही कांग्रेसः दीपेंद्र हुड्डा

नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। सरकार हमारी आवाज को दबा नहीं सकती।

12:13 PM, 21 Jul 2022
ईडी कार्यालय पहुंचीं सोनिया गांधी

नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी।

President Election Result 2022: राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी

 

Leave a Reply