Chandrayaan 3 : पीएम बोले- हर सपने को साकार करने की प्रेरणा देता है ‘तिरंगा’

163

नई दिल्ली। Chandrayaan 3 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज जब मैं इसरो (ISRO) पहुंचा तो चंद्रयान-3 द्वारा जो तस्वीरें ली गई थीं, उन्हें पहली बार रिलीज करने का सौभाग्य भी मिला।

PM Degree Row : मानहानि मामले में केजरीवाल को झटका, SC ने खारिज की याचिका

चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिव शक्ति नाम क्यों दिया गया?

पीएम मोदी ने कहा कि चांद पर जहां पर चंद्रयान-3 लैंड (Chandrayaan 3)  किया गया है, उस प्वाइंट को एक नाम दिया गया और वो नाम दिया गया है- शिव शक्ति। उन्होंने कहा कि आज जब शिव की बात होती है शुभम होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरी देश की नारी शक्ति की बात होती है। जब शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है और शक्ति की बात होती है तो कन्याकुमारी याद आता है। हिमालय से कन्याकुमारी तक इस भावना को उस प्वाइंट में प्रतिबिंबित करने के लिए इसका नाम शिवशक्ति तय किया है।

‘चंद्रयान-2 के प्वाइंट का नाम रखा गया है- तिरंगा’

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैंने चंद्रयान-2 (Chandrayaan 3) के प्वाइंट का भी नामकरण किया और उस प्वाइंट का नाम रखा है- तिरंगा। हर संकटों से जूझने का सामर्थ्य तिरंगा देता है। उन्होंने कहा कि मैंने ब्रिक्स समिट में भी देखा कि शायद ही दुनिया का कोई व्यक्ति हो, जो चंद्रयान की बात न की हो, बधाई न दी हो। जो बधाईयां हमें वहां मिली हैं, वो आते ही हमने सभी वैज्ञानिकों के सामने उसे सुपुर्द कर दिया।

’40 साल बाद भारत का कोई पीएम ग्रीस पहुंचा’

प्रधानमंत्री ने अपनी ग्रीस यात्रा की भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 40 साल तक भारत के किसी प्रधानमंत्री ने ग्रीस की यात्रा नहीं की थी, लेकिन मुझे वहां जाने का सौभाग्य मिला। ग्रीस भारत के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार बनेगा। भारत और ग्रीस की दोस्ती आने वाले दिनों में और मजबूत होंगे।

‘चंदा मामा के साथ इस बार राखी का त्योहार मनाएंगी धरती मां’

प्रधानमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरती को मां कहा जाता है और चंद्रमा को मामा। मतलब धरती माता चंदा मामा की बहन है। इस बार धरती माता चंदा मामा के साथ राखी का त्योहार मना रही हैं।

‘भारत के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा’

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व का भारत के प्रति जिज्ञासा, आकर्षण और विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हम सबके सामने तत्काल एक अवसर आने वाला है। खासकर दिल्ली वासियों के लिए । वह अवसर है- जी 20 शिखर सम्मेलन। इस मौके पर दुनिया भर के मेहमान यहां आने वाले हैं। जो सम्मान हम उन्हें देंगे, उससे हमारी साख बढ़ेगी।

पीएम मोदी ने मांगी दिल्लीवासियों से माफी

प्रधानमंत्री ने दिल्लीवासियों से जी-20 शिखर सम्मेलन (Chandrayaan 3) के दौरान आने वाली असुविधाओं के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसलिए दिल्ली में पांच सितंबर से 15 सितंबर तक बहुत सारी गतिविधियां रहेंगी। आने वाले दिनों में कुछ असुविधा हो सकती है, इसलिए मैं दिल्ली वालों से उसकी क्षमा-याचना आज ही कर लेता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा- मैं आग्रह करता हूं कि मेहमान आएंगे, वो हम सबके हैं। हमें थोड़ी असुविधा होगी। इसलिए एक परिवार के नाते सबसे आग्रह है कि ये जी-20 शानदार हो, रंग-बिरंगा हो, हमारा पूरा दिल्ली रंग-राग से भरा हुआ हो। ये काम दिल्ली के हमारे सभी भाई-बहन करके दिखाएंगे। ये मेरा पूरा विश्वास है।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में वही देश आगे बढ़ने वाला है, जिसकी साइंस एंड टेक्नोलॉजी में महारत होगी। इसलिए समय की मांग है कि 2047 में हमारे देश को विकसित भारत के सपने को पार करने के लिए, हमें साइंस एंड टेक्नोलॉजी की राह पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ना है।

Lalu Yadav : लालू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका पर अक्टूबर तक टला फैसला

 

 

Leave a Reply