BJP Candidate List : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छठी सूची जारी

31

BJP Candidate List : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छठी सूची जारी कर दी है। सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार का नाम घोषित किया है। राजस्थान की करौली-धौलपुर (अजा) लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैया लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा इनर मणिपुर लेाकसभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह पर दांव लगाया गया है।

Lok Sabha Elections : प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचीं स्मृति ईरानी और सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रियों का टिकट काटा

सूची में बड़ी बात यह है कि दौसा सीट से वर्तमान सांसद जसकौर मीणा का पार्टी ने टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने यहां से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है। करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद मनोज राजोरिया हैं। इन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इस बार उनका भी टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने यहां से भजनलाल जाटव को टिकट दिया है।

24 सीट पर उम्मीदवार घोषित (BJP Candidate List)

भाजपा ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीट में से 24 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मणिपुर के इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। इनर मणिपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का भी टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री बसंत कुमार सिंह पर भरोसा जताया है।

अब तक 401 उम्मीदवारों का एलान

भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 401 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

Himachal Assembly By Election : भाजपा ने कांग्रेस के बागियों को दिए टिकट

 

Leave a Reply