Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के सीएम भगवंत मान बंधे गुरप्रीत संग परिणय सूत्र में

247

चंडीगढ़। Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की शादी के बंधन में बंध गए हैं । वह 32 साल की डा. गुरप्रीत कौर के साथ परिणय सत्र में बंधे। पंजाब सीएम हाउस मेंं हुई शादी में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूल्‍हे के बड़े भाई रस्‍मेंं निभाई। शादी में दोनों के परिवार के अतिरिक्‍त सीमित संख्‍या में मेहमान हैं। शादी की व्‍यवस्‍था आप के राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा संभाल रहे हैं।

Boris Johnson Resigned: ब्रिटेन के PM बोरिस जानसन ने दिया इस्तीफा

02:33 PM, 07 Jul 2022
शादी के बाद पंजाब सीएम हाउस से लौटने लगे मेहमान

सीएम भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी और प्रीति भोज संपन्‍न होने के बाद मेहमान अब मुख्‍यमंत्री आवास से लौटने लगे हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल व सांसद राघव चड्ढा भी थोड़ी देर में रवाना होंगे।

02:28 PM, 07 Jul 2022
वर-वधू को भगवंत मान की मां औ डा. गुरप्रीत कौर के माता-पता ने दिया आशीर्वाद

नवदंपती को परिवार के बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया भगवंत मान की माता और डा. गुरप्रीत कौर के माता-पिता ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

02:23 PM, 07 Jul 2022
राघव चड्ढा ने कहा- शादी से भगवंत मान की मां सबसे खुश हैं।

आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा ने कहा कि मान साहब और डॉ गुरप्रीत कौर को बहुत बहुत बधाई। छोटा सा विवाह कार्यक्रम था जो संपन्न हुआ है। हम सब बहुत खुश हैं लेकिन सबसे ज्यादा मान साहब की मां सबसे ज्‍याद खुश हैं। उन्होंने अपने बेटे का घर दोबारा बसते देखा है।

02:17 PM, 07 Jul 2022
पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में ट्रेंड हो रही है यह शादी

पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के पेहवा की डा. गुरप्रीत कौर की शादी पंजाब एवं हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में ट्रेंड हो रही है।

02:11 PM, 07 Jul 2022
अ‍रविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने भगवंत मान और डा.गुरप्रीत कौर को दीं बधाइयां

शादी के बाद नवदंपती भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने बधाइयां दीं।

02:07 PM, 07 Jul 2022
सीएम हाउस के बाहर पुलिसकर्मियोंं और मीडियाकर्मियों का भी मुंह मीठा कराया गया

शादी के सीए हाउस के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों और अन्‍य लोगों काे मिठाई देकर मुंह मीठा कराया गया।

01:38 PM, 07 Jul 2022
प्रीति भोज के बाद संंगरूर में अपने घर भी भगवंत मान पत्‍नी डा. गुरप्रीत कोर के साथ जा सकते हैं

प्रीति भोज के बाद भगवंत मान कुछ रस्‍म निभाने के लिए दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर के साथ संगरूर में अपने घर जा सकते हैं। बताया जाता है वहां पैतृक आवास पर कुछ रस्‍म निभाएंगे। उनके साथ मां और बहन भी होंंगी। ।

01:31 PM, 07 Jul 2022
सालियाें की मांग पूरी करने के बाद ही दूल्‍हा भगवंत मान जा सके शादी के लिये

दूल्‍हे भगवंत मान को शादी (Bhagwant Mann Marriage) के दौरान सालियों डिमांड भी पूरी करनी पड़ी। शादी में रिबन कटाई की रस्‍म होती है। दूल्‍हा रिबन काटकर ही शादी के लिए जाता है। यह रिबन सालियां लगाती हैं। भगवंत मान ने इस दौरान हल्‍क मजाक के बाद सालियों को सोने की मुंंदरियां और पैसे दिए। इसके बाद ही वह रिबन काट सके।

01:16 PM, 07 Jul 2022
शादी की रस्‍मोंंके बाद प्रीतिभोज शुरू, दूल्‍हा-दुल्‍हन भी शामिल

शादी के बाद प्र‍ीति भोज शुरू हो गया है। इसमें दूल्‍हा भगवंत मान और दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर भी मौजूद हैं। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल , राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा सहित अन्‍य मेहमान पकवानों और स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का आनंद ले रहे हैं। सीएम हाउस के बाहर आप समर्थक खुशी में नाच रहे हैं।

12:59 PM, 07 Jul 2022
अरविंद केजरीवाल ने दूल्‍हे भगवंत मान के बड़े भाई और राघव चड्ढ़ा ने छोटे भाई की रस्‍में निभाई

दूल्‍हे भगवंत मान की शादी (Bhagwant Mann Marriage) में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े भाई और राघव चड्ढ़ा ने छोटे भाई की रस्‍में निभाईंं।

12:48 PM, 07 Jul 2022
शादी की रस्‍मेंं लगभग हुईं पूरी, थोड़ी़ही देर में संपूर्ण होंगे धार्मिक कार्य

भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्‍में लगभग पूरी हाे गई हैंं। थोड़ी ही देर में धार्मिक कार्य पूरे हाे जाएंगे।

12:35 PM, 07 Jul 2022
शादी की रस्‍में जारी, थोड़ी ही देर में डा. गुरप्रीत कौर संग परिणय सूत्र में बंध जाएंगे भगवंत मान

भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की आंणद कारज की रस्‍में जारी हैं। दोनों थोड़ी देर में परिणय सत्रू में बंध जाएंगे। इसके बाद मेहमानों के लिए दावत का इंतजाम है। शादी में भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर (Bhagwant Mann Marriage) के स्‍वजनों के साथ अरविंद केजरीवाल , राघव चड्ढा सहित कई गण्‍यमान्‍य लोग मौजूद हैं।

12:19 PM, 07 Jul 2022
भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्‍में जारी, घर वालों के साथ केजरीवाल भी मौजूद

पंजाब के सीएम भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्‍में जारी हैंं। भगवंत मान की मां, बहन व परिवार के सदस्‍यों के साथ राघव चड्ढा और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी विवाह के दौरान मौजूद हैं। धार्मिक रस्‍में जारी हैंं और वर-वधू रस्‍माें को निभा रहे हैं।

12:07 PM, 07 Jul 2022
दूल्‍हे को शादी के लिए ले जाने की रस्‍म में शामिल हुए केजरीवाल और राघव चड्ढा

भगवंत मान की शादी (Bhagwant Mann Marriage) की रस्‍में शुरू हो गई हैं। रस्‍म के दौरान दूल्‍हे को शादी के लिए ले जाने की रस्‍म में राघव चड्ढा और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए।

11:55 AM, 07 Jul 2022
दूल्‍हे के लिबास में खूब जंच रहे हैं सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान दूल्‍हे की सुंदर पोशाक में बेहद सजीले नजर आ रहे हैं। उनकी दूल्‍हे के रूप में फोटो सामने आई है। अभी दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर की दुल्‍हन के लिबास में तस्‍वीर सामने नहीं आई है।

11:48 AM, 07 Jul 2022
बाबा बलबीर सिंह और संत बारन वाले मनमोहन सिंह करा रहे हैंं शादी की रस्‍में

बाबा बलबीर सिंह बुड्ढा दल और संत बारन वाले मनमोहन सिंह की ओर से शादी की रस्मेंं करवाई जा रही हैं। बताया जाता है कि इसके लिए भगवंत मान ने फोन कर उनसे बात की थी।

11:45 AM, 07 Jul 2022
शादी समारोह मेंं खाने का कथित मैन्‍यू सामने आया

भगवंत मान की शादी समारोह में मेहमानों के खाने का मेन्यू कार्ड भी सामने आ रहा है।हालांकि इसकी पु‍ष्टि नहींं हाे रही है। इस मेन्यूकार्ड को मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए बताया जा रहा है। कहा जा रहा कि विवाह में शामिल होने वाले चुनिंदा मेहमान इन व्यंजनों का स्वाद चखेंगे।

11:40 AM, 07 Jul 2022
दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ पंजाब सीएम हाउस पहुंचे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब सीएम हाउस पहुंच गए हैं। वह सपरिवार भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर की शादी में शरीक होने आए हैं। दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शादी में शामिल होंगे।

11:36 AM, 07 Jul 2022
भगवंत मान की मां चाहती थीं कि बेटे का घर बस जाए

आप के राज्‍यसभा सदस्‍य राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम भगवंत मान की मां चाहती थीं कि बेटे का घर बस जाए। मां और बहन ने ही यह शादी तय की है।

11:33 AM, 07 Jul 2022
अरविंद केजरीवाल बोले- आज मेरे छोटे भाई की शादी है

पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी में शिरकत करने के लिए दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद चंंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां से वह पंजाब सीएम हाउस के लिए रवाना हुए। उन्होनें कहा, आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।

11:26 AM, 07 Jul 2022
शादी अब सीएम हाउस में ही होंगी, चंडीगढ़ गुरुद्वारा में होने वाला कार्यक्रम ऐन वक्‍त पर रद

पंजाब के सीएम भगंवत मान और डा. गुरप्रीत कौर का विवाह अब पंजाब सीएम हाउस में ही होगा। बताया जाता है कि सुरक्षा की मद्देनजर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले चंडीगढ़ के सेक्‍टर आठ स्थित गुरुद्वारा साहिब मेंं आणद कारज यान‍ि शादी होनी थी।

11:19 AM, 07 Jul 2022
डा. गुरप्रीत कौर ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी तस्‍वीर शेयर की

भगवंत मान की दुल्‍हन डा. गुरप्रीत कौर ने आज अपने ट्विटर अकाउंट एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा दिन शगनां दा चढ़िया…।

11:05 AM, 07 Jul 2022
दिल्‍लीीके सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंचे

भगवंत मान की शादी में शामिल होने के निए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचे। गए हैं। कुछ ही देर उनके मुखमंत्री आवास पर पहुंचने की उम्मीद है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा,अमन अरोड़ा और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेनुप्रसाद उन्हें लेने के लिए गए हैं।

Naqvi and RCP Singh Resign: ने मोदी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

Leave a Reply