Boris Johnson Resigned: ब्रिटेन के PM बोरिस जानसन ने दिया इस्तीफा

226

लंदन। Boris Johnson Resigned ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल के बीच प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने इस्तीफा दे दिया है। कई स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने यह जानकारी दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री बोरिस जानसन चार शीर्ष मंत्रियों के इस्तीफे और अपने ही सांसदों द्वारा विद्रोह के बावजूद ब्रिटेन की सत्ता न छोड़ने पर अड़े हुए थे। वहीं 50 से अधिक मंत्रियों ने 48 घंटों से भी कम समय में सरकार छोड़ दी थी। सभी ने यह कहते हुए जानसन का साथ छोड़ा है कि वे कई घोटालों के बाद पीएम बनने के लायक नहीं हैं। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में नया पीएम चुना जाएगा।

Naqvi and RCP Singh Resign: ने मोदी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

कंजर्वेटिव पार्टी ने नया नेता चुना

बता दें कि जानसन को 50 से अधिक मंत्रियों के सरकार छोड़ने के लिए कहने के बाद बोरिस जानसन ने हार मान ली। यहा बता दें कि अभी यह स्पष्ट भी नहीं था कि क्या वह पद पर बने रहेंगे या नहीं, इस बीच कंजर्वेटिव पार्टी ने एक नया नेता चुन भी लिया जो उनकी जगह लेगा।

लेबर पार्टी ने कहा- यह देश के लिए अच्छी खबर

ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने जानसन के इस्तीफे के बाद बयान जारी किया है। कीर ने कहा कि यह देश के लिए अच्छी खबर है कि बोरिस जानसन ने प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा (Boris Johnson Resigned) दे दिया है। बता दें कि दो दिनों से जानसन पर उनकी पार्टी के नेता और मंत्री ही उनको इस्तीफा देने के लिए दबाव बना रहे थे।

यह है दबाव की वजह

बता दें कि जानसन के खिलाफ बगावत की शुरुआत तब हुई जब क्रिस पिंचर की नियुक्ति की गई। इसी साल फरवरी में क्रिस पिंचर को कंजर्वेटिव पार्टी के डिप्टी चीफ व्हिप के तौर पर नियुक्त किया गया था। पिंचर पर यौन दुराचार के आरोप के चलते यह बगावत हुई। उनपर लंदन के एक क्लब में दो युवकों को छेड़ने का आरोप लगा था। हालांकि एक रिपोर्ट के आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

“Start-up Grand Challenge”: कार्यक्रम में CM धामी ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply