Ayodhya Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा के बाद राममंदिर के बाहर लगा भक्तों का जमावड़ा

135

Ayodhya Ram Mandir : मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन रामभक्तों का भारी संख्या में जमावड़ा लग गया। भक्तों की संख्या इतनी थी कि प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और लोगों को संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई जिससे प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है।

Bihar Political : बिहार में सियासी हलचल; राजभवन पहुंचे Nitish Kumar

मंगलवार को आधी रात से ही मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ एकत्र होने लगी और सुबह होते-होते और बढ़ गई जिससे प्रशासन की सांसे फूलने लगीं। इस दौरान कई श्रद्घालुओं को चोट भी आई। हालांकि, इस दौरान लोगों का कहना था कि वो दर्शन करने के बाद ही वापस लौटकर जाएंगे।

सुबह साढ़े छह बजे ही खोल दिया गया मंदिर

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए जब पहली बार मंदिर खुला तो आस्था का रेला उमड़ पड़ा। सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि पर पहुंच गए थे।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर सुबह 6:30 बजे आरती के बाद खोला गया जैसे ही मंदिर खुला दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए दो तीन दिनों से रुके हुए थे। भीड़ को देखते हुए दोपहर में मंदिर एक घंटा पहले ही खोल दिया गया। पहली पाली में ही 50 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं।

Ayodhya Ram Mandir update

राम मंदिर के परिसर का एक दृश्य। श्रद्घालुओं की बढ़ती भीड़ ने प्रशासन को हलकान कर दिया है।

इस दौरान कुछ लोग जमीन पर भी गिर गए। जवानों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला। कुछ लोगों को चोट भी लगी।

राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है फिर भी भक्तों का जमावड़ा नियंत्रित नहीं किया जा सका है।

राममंदिर के बाहर श्रद्घालुओं व पुलिस बल के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मचा बवाल

Leave a Reply