Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मचा बवाल

126

गुवाहाटी। Bharat Jodo Nyay Yatra : मंगलवार को राहुल गांधी ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें छात्रों से बात करने की भी अनुमति नहीं दी गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

Ram Mandir Ayodhya : श्रीरामलला की वर्तमान मूर्ति भी मूल मंदिर के गर्भगृह में होगी स्थापित

राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप

राहुल गांधी ने असम-मेघालय सीमा पर अपनी यात्रा बस के ऊपर से छात्रों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा ‘मैं आपके विश्वविद्यालय में आकर आपको संबोधित करना चाहता था, आपकी बात सुनना चाहता था। लेकिन हुआ यह कि भारत के गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री को फोन किया फिर सीएमओ ने विश्वविद्यालय को फोन कर कहा कि राहुल गांधी को छात्रों से बात करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने इस दौरान कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाए। पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आने से रोक रही है और डंडे से पिटाई करते नजर आ रही है।

छात्रों को करना चाहते थे संबोधित

दरअसल, गांधी मंगलवार सुबह असम की सीमा से लगे मेघालय के री भोई जिले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय (यूएसटीएम) पहुंचे थे। यहां वह छात्रों, नागरिक समाज के सदस्यों और पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत करने वाले थे।

प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कार्यक्रमों की घोषणा कांग्रेस द्वारा सोमवार दोपहर को की गई थी, लेकिन बाद में विश्वविद्यालय द्वारा अनुमति वापस लेने के बाद री भोई जिले में ही एक होटल में कार्यक्रम को फिर से निर्धारित किया गया।

NABARD के अधिकारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Leave a Reply