कांग्रेस ने भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी के खिलाफ फूंका पुतला

1139

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी के खिलाफ बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही विधायकों का पुतला भी फूंका। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कहा कि भाजपा सरकार में विधायक ही गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस तरह की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक विकास कार्य करने के बजाए गुंडागर्दी पर उतर आए। राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है। सारी विकास योजनाएं ठप पड़ी हुई है। विकास के नाम पर महज बयानबाजी हो रही है।

पुराने आंकड़ों को पेश किया जा रहा है। यहां तक कि गौलापार में अंतरराज्जीय बस अड्डा बनाए जाना था। उसे भी रोक दिया गया। नई जगह बनाने को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है। स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। फर्नीचर उपलब्ध नहीं है। इस दौरान जिला सतीश नैनवाल गोविंद अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऋषिकेश में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विगत दिनों रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा चेक पोस्ट कर्मियों से मारपीट करने से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला नेता भाजपा के विधायक कर्मचारियों के साथ आए दिन मारपीट कर रहे हैं। इससे कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा विधायक अपने इन कारनामों से सुधरे नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।

Leave a Reply