भाजपा की रीढ़ है युवा मोर्चाः मदन कौशिक

981

कलियर मंडल ग्रामीण युवा मोर्चे की पहली कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। मेहवड़ खुर्द सहकारी समिति के प्रांगण में कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके बाद नवनियुक्त कलियर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सैनी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया।

बेरोजगार नहीं रहेगा उत्तराखण्ड का युवा

कार्यकारिणी में महामंत्री सुशांत शर्मा, सचिन सैनी, मंडल उपाध्यक्ष पकंज सैनी, अकरम साबरी, संजय सैनी, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, मंडल मंत्री पंकज कुमार, राहुल सैनी, अमित कुमार, पवन पाल को शामिल किया गया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मोर्चा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाए। उत्तराखंड सरकार युवाओं के हितों के लिए कई योजनाएं चला रही है। उत्तराखण्ड का युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस व अन्य पार्टियों में अक्सर वंशवाद हावी है लेकिन भाजपा में वंशवाद नहीं है। यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता को भी पार्टी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल, अजय प्रताप,अर्जुन सैनी, तनुज राठी, आशीष सैनी, कपिल, गौरव, कौशिक, सोनू ,चैहान, प्रेम चन्द सैनी, अंकित जाटव, सुशील त्यागी, अजय सिंगल, चैधरी धीर सिंह, विकास तिवारी, प्रधान पवन, विकास पाल, अरुण सैनी,ज्ञानचन्द, नाथीराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply