Delhi Liquor Scam : संजय सिंह को नहीं मिली राहत, 10 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

353

Delhi Liquor Scam : दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह को 10 नवंबर तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि उन्हें ईडी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

PM Modi in Chitrakoot : चित्रकूट पहुंचे PM, रघुवीर मंदिर में की पूजा अर्चना

सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया गया। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह को 10 नवंबर, 2023 तक आगे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कोर्ट में संजय सिंह की पेशी से पहले आप कार्यकर्ताओं ने संजय की रिहाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भाजपा ऑफिस तक मार्च निकालने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में ले लिया। बता दें कि इससे पहले इस मामले में 13 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी। तब कोर्ट ने संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था।

उधर, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के बाद चार अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। पांच अक्टूबर को उन्हें 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।

संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को पांच दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की।

India Mobile Congress : इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण का पीएम ने किया उद्घाटन

Leave a Reply