तीन दिन से जलापूर्ति ठप होने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

981

पेयजलापूर्ति में अनियमितता का लगाया आरोप कई इलाकों में तो तीन दिन से भी जलापूर्ति नहीं हुई। इससे गुस्साए कांग्रेसियों ने जल संस्थान कार्यालय का किया घेराव। सुबह 11 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कांग्रेसी जुलूस के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए जल संस्थान पर नगर की पेयजलापूर्ति में अनियमितता का आरोप लगाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि नगर के अधिकांश हिस्सों में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। जिन स्थानों पर पानी आ रहा है वह पीने योग्य नही है। ईई जल संस्थान स्टेशन छोड़ कर बाहर है। जनता परेशान है। उन्होंने गुरुवार से आपूर्ति बहाल नही होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।]]>

Leave a Reply