अवैध खनन कर रहे तीन डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

1202

डोईवाला तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के बढ़ते मामलों को लेकर बुधवार को तहसील प्रशासन हरकत में आया। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में मारे गए छापेमारी में तहसील प्रशासन ने तीन डंपरों व एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में पकड़कर सीज किया है।

अवैध खनन के चलते नदियों का अस्तित्व पड़ा खतरे में

विदित हो कि डोईवाला तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के बढ़ते कारोबार के चलते स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं। अवैध खनन के चलते जहां नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। वहीं खनन माफिया के हौसले और भी बुलंद हो रहे है।

बुधवार को इस मामले में उपजिला अधिकारी कुश्म चैहान के नेतृत्व में तहसीलदार मनवर सिंह कंडारी, नायब तहसीलदार भारत मोहन सिंह नेगी, तहसील कर्मी अजय पांडे व पुलिसकर्मियों ने फतेहपुर में छापेमारी अभियान चलाकर तीन डंपरों को सीज किया है। वहीं बडकली क्षेत्र में भी अवैध खनन में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया है।

यहां हो रहा है अवैध खनन
खैरी, धर्मूचक, खत्ता, माजरी ग्रांट, जीवनवाला, फतेहपुर, सत्तीवाला, कुडकावाला, बुल्लावाला केशवपुरी बस्ती, राजीव नगर आदि क्षेत्रों में सौंग, सुसवा, जाखन नदी में अवैध खनन का कारोबार फिर एक बार जोर पकड़ने लगा है। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में मारे गए छापेमारी में तहसील प्रशासन ने तीन डंपरों व एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में पकड़कर सीज किया है।

Leave a Reply