President Election 2022: राष्ट्रपति के लिए उत्तराखंड में मतदान जारी

247

देहरादून: President Election 2022  राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को उत्तराखंड के 70 विधायक भी मतदान कर रहे हैं। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो गया। कैबनेट मंत्री गणेश जोशी ने सबसे पहले मतदान किया। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी मतदान किया। खबर लिखे जाने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 67 विधायक मतदान कर चुके थे। अभी तक भाजपा के 46, कांग्रेस के 17 कांग्रेस, बसपा के दो और दोनों निर्दलीय विधायक वोट डाल चुके हैं।

MP Bus Accident: मप्र के धार जिले में दर्दनाक हादसा, 13 की मौत

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और विधायक तिलक राज बेहड़ बीमार

भाजपा का एक वोट और कांग्रेस के दो वोट अभी नहीं पड़े हैं। जिनमें से कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और विधायक तिलक राज बेहड़ बीमार होने की वजह से बोट नहीं डाल पाए हैं। वहीं राजेंद्र भंडारी रास्‍ते में हैं, वह जल्‍दी ही देहरादून पहुंचकर मतदान करेंगे।

विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में पोलिंग बूथ बनाया गया है, जहां सोमवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस बीच राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एलएस चांगसन ने दून में मोर्चा संभाल लिया। रविवार को उन्होंने मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर सचिव विधानसभा एवं चुनाव के लिए नियुक्त एआरओ मुकेश सिंघल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उत्तराखंड के सभी 70 विधायकों का कुल मत मूल्य 4480

राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड (President Election 2022) के सभी 70 विधायकों का कुल मत मूल्य 4480 है। यह वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर निर्धारित किया गया है, जिसके हिसाब यहां के एक विधायक का मत मूल्य 64 बन रहा है। एकल संक्रमणीय मत निर्वाचन प्रणाली से होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सांसद व विधायक भाग लेते हैं, जिनके मत का मूल्य वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर निर्धारित होता है।

राज्य के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि वर्ष 1971 में उत्तराखंड की जनसंख्या 4491239 थी। इस आधार पर यहां के एक विधायक का मत मूल्य 64 है। उन्होंने बताया कि सांसद के एक मत का मूल्य 700 है।इस हिसाब राज्य के आठों सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) के मत का मूल्य 5600 है। राज्य के सभी सांसदों व विधायकों के मत मूल्य को जोड़ें तो यह 10080 है।

भाजपा विधायकों का मत मूल्य 3008

70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 47 है। इस हिसाब से उसके विधायकों का मत मूल्य 3008 है। दो निर्दलीय व बसपा के दो विधायकों का मत मूल्य 256 है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 19 विधायकों का मत मूल्य 1216 है।

New SSP of Dehradun: दलीप सिंह कुंवर होंगे दून के नए कप्‍तान

Leave a Reply