Olympian Gold Medalist Neeraj: ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

719

पानीपत। Olympian Gold Medalist Neeraj: टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इंटरनेट मीडिया पर भी सनसनी मचा दी है। दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर नीरज के चार लाख फालोअर्स थे। अब इनकी संख्या 30 लाख तक पहुंच गई है। नीरज चोपड़ा के पुराने फोटो और वीडियो को पसंद किया जा रहा है। टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है।

Kisan Samman Nidhi Yojana: की 9वीं किस्त हुई जारी

एक यूजर ने लिखा है, आपने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है। आप हमारे सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। एक ने लिखा है, खूंटा गाड़ दिया भाई। बालीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने लिखा है, आपने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की बहुत बहुत बधाई। मिस्टर इंद्र नाम के यूजर ने लिखा है, इतनी तेजी से फालोअर्स बढ़ते कभी नहीं देखे। देखते ही देखते 17 लाख तक पहुंच गए।

अक्षय नागपाल ने तो ब्रांड एंडोसमेंट की बात कर दी। लिखा कि एक-दो करोड़ से कम मत लेना किसी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए। रेट मत कम करना। जितना बोलेगो, उतना देंगे। एए मिश्रा ने लिखा है, भाई ये बंदा अब नेशनल क्रश बनेगा।

Olympian Gold Medalist Neeraj: ट्वीटर पर भी नीरज ही नीरज

ट्वीटर पर भी ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ही छाए हैं। एक बार उन्होंने पोस्ट की थी, जब सफलता की ख्वाहिश आपको सोने न दे, जब मेहनत के अलावा और कुछ अच्छा न लगे, जब लगातार काम करने के बाद थकावट न हो, समझ लेना सफलता का नया इतिहास रचने वाला है। ट्वीटर पर एक यूजर ने लिखा, आखिरकार आखिरी दिन आर्मी को बुलाना पड़ा, ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीत लिया। पीयूष राय ने सराहना करते हुए लिखा है, जैवलिन थ्रो आसान नहीं। बहुत से लोग नहीं जानते कि इसके लिए संयम, बैलेंस, एनर्जी, डाइट की कितनी जरूरत होती है। सबसे जरूरी मेहनत। बहुत से एथलीट इंजरी यानी चोट से हार जाते हैं।

javelin throw final: में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

Leave a Reply