विश्व डेंगू दिवस पर डेंगू से रोकथाम के बताए उपाय

1060

विश्व डेंगू दिवस पर बुधवार को जिला अस्पताल सभागार में सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी ने परिसर में मौजूद आशा कार्यकत्रियों को डेंगू के लक्षण और इससे बचाव को बरती जाने वाली सावधानी की विस्तार से जानकारी दी। कूलर की टंकी को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करने, साथ ही इसमें डीजल, पेट्रोल या फिर मिट्टी का तेल अवश्य डालने को कहा गया। घर के आसपास पानी एकत्र न होने देने की भी हिदायत दी। इसके साथ ही सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने को कहा गया।

उन्होंने आशाओं को घर-घर जाकर लोगों से घरों के आस पास सफाई रखने को जागरूक करने के निर्देश दिये। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि डेंगू से रोकथाम को हर व्यक्ति को खुद भी जागरूक होने की आवश्यकता है। यहां लक्ष्मी पोखरिया, शिखा दास, सरिता गुप्ता, कमला अधिकारी, ममता, सुरजीत कौर, रेनू पपनै, मधुवाला, ममता अरोरा, रेनू पाल, रीना सिंह, नीलम अरोरा, पूनम कश्यप, सीमा दास, गायत्री भगत, पार्वती सिंह, सपना, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, हेमलता यादव आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली रैली

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर बुधवार को राइंका बागेश्वर के एनसीसी कैडेटों ने जनजागरूकता रैली निकाली। इस दौरान न रहेंगे मच्छर, न होगा डेंगू मलेरिया लिखे तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की। एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी के नेतृत्व में बुधवार को कैडेटों ने बिनवाल तिवाड़ी और नदीगांव में जन जागरूकता रैली निकाली।

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रखना जरूरी है। गंदे पानी में मच्छर पलते हैं। घर के आसपास गंदगी नहीं होने दें। बारिश का पानी जमा नहीं होने दें। उन्होंने लोगों को डेंगू और मलेरिया के लक्षण भी बताए। ग्राम प्रधान पंकज टम्टा ने कैडेटों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे गांव को स्वच्छ रखने में पूरा सहयोग करेंगे। प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव निगम ने कहा कि डेंगू के रोकथाम व नियंत्रयण सभी की जिम्मेदारी है। डेंगू मच्छर के काटने से फैलने वाला सामान्य वायरल रोग है।

उन्होंने कहा कि घरों के आसपास मच्छरों के प्रजनन को बचाना है। मच्छरदानी का उपयोग करना है। नाली, वाटर कूलर, प्लॉस्टिक के बर्तन, गमले, पुराने टायर आदि में पानी जमा नहीं होने दें। उन्होंने बताया कि डेंगू एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। उन्होंने भारत डेंगू से लड़ेगा मोबाइल एप के बारे में भी बताया।

Leave a Reply