रिपोर्ट … page3news.co.in रानीखेत। रानीखेत के सोमनाथ मैदान में 155 भारतीय सेना के जवानों की कसम परेड़ आयोजित की गई। जिसमें 67 जवान उत्तराखंड के थे, शेष 88 जवान महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों के थे। इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को विशेष मेडल से सम्मानित किया गया। जिनमें महेश ऐरी, रोहित चिलवाल, प्रदीप मेहरा, विशाल सिंह, अतुल जोशी, रमेश कुमार, पंकज सिंह सम्मिलित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि भारतीय सैनिक, देश का गौरव हैं। हम सभी को अपने सैनिकों की बहादुरी पर नाज है। सैनिक बनकर देश सेवा करना पुण्य का काम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के कुमाऊॅ और नगा रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास में एक अध्याय और जुड़ गया है। देेशभक्ति से ओतप्रोत बैंडधुन पर कदमताल करते इन सैनिकों ने अनुशासन की एक बेहतरीन मिसाल दी है। हमारे सैनिकों ने हमेशा ही एकता अखण्डता को बनाये रखने के लिये सीमाओं के सजग प्रहरी के रूप में काम किया। सैनिक बनकर देश सेवा करना एक पुण्य का काम है। सेना का जीवन कठिन होता। उन्हांेने जवानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिस कठिन परिश्रम के साथ आप लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया उसी कडी मेहनत से काम कर देश सेवा के लिये तत्पर रहकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों ने देश की सेवा के लिए सेना में शामिल होकर अपने जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके पिता स्व प्रताप सिंह रावत भी सैनिक थे। इसी कारण वे भी सेना की गौरवशाली परंपरा से वाकिफ हैं। देवभूमि के सैनिकों ने अपने त्याग और साहस के बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव प्रशिक्षित जवान सेना की महान गौरवशाली परम्परा को बनाए रखेंगे। धर्मगुरू गणेश दत्त जोशी सहित अन्य सहयोगियों ने राष्ट्रीय ध्वज व गीता को साक्षी मानकर नव प्रशिक्षुओं को शपथ दिलायी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कर्नल ऑफ द रजिमेंट ले. जनरल बीएस सेरावत, सेना मेडल और कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने भी परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड़ के कमान्डर विकास कुमार थे। परेड़ में कर्नल नीरज सूद, शौर्य चक्र कार्यवाहक उप कमांडेट केआरसी एवं टीबीसी प्रशिक्षण बटालियन, ले कर्नल नक्षत्र भंडारी, जीएसओ 1 (प्रशिक्षण) ले कर्नल विजय नरसिम्हन, शिक्षा अधिकारी, केन्द्र के सभी सैन्य अधिकारी, सूबेदार मेजर, जेसीओ, सैनिको सहित नव प्रशिाक्षुओं के परिजन, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी, संयुक्त मजिस्टेªट हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मसूरी विधायक गणेश जोशी, जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल उपस्थित थे। संचालन लक्ष्मण सिंह व प्रतिभा अवस्थी ने किया।]]>
Bollywood
Money Laundering : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ED का...
Money Laundering : गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी...
Business
Patanjali Ads Case : सुप्रीम कोर्ट का निर्देश रामदेव और बालकृष्ण...
Patanjali Ads Case : मंगलवार को योग गुरु रामदेव और बालकृष्ण को उच्चतम न्यायालय ने भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने...
Gadgets
Sports
National Sports Awards : मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए...
National Sports Awards : मंगलवार (9 जनवरी) को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल 2023 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन...
Health
Benefits of drinking hot water: सुबह सुबह गर्म पानी पीने के...
Benefits of drinking hot water: अक्सर लोग कहते है कि सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए पर क्या आप जानते है ऐसा...