Sikkim Flood : सिक्किम में बादल फटने से सेना के 23 जवान लापता, 3 लोगों की मौत

145

नई दिल्ली। Sikkim Flood :  नॉर्थ ईस्ट के राज्य सिक्किम में बीती रात आई बाढ़ से सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं। हालांकि, केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

Earthquake : उत्तर भारत में भूकंप के जोरदार झटके, 6.2 रही तीव्रता

खतरे के निशान से नीचे तीस्ता नदी का जलस्तर

तीस्ता नदी का जलस्तर बुधवार दोपहर एक बजे तक खतरे के निशान से नीचे था। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात बादल फटने से तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ (Sikkim Flood) आ गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सेना के 23 जवान भी लापता हो गए।

विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि सेना के 23 जवान अभी भी लापता हैं और 41 वाहन कीचड़ में फंस गए हैं। सिक्किम में लाचेन घाटी में अचानक आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद 7 लोगों को बचाया है। एनडीआरएफ ने बताया कि एक टीम गंगटोक में और दो टीमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम के आसपास के इलाकों में तैनात की गई हैं।

सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही के बाद तीस्ता नदी का जलस्तर खतरे के नीचे है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, मेल्ली, सिंगतम और रोहतक में तीस्ता का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

हालांकि, खतरा अभी भी बरकरार है। मेल्ली में तीस्ता नदी का जलस्तर 214.63 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का स्तर 224 मीटर है।

केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि मेल्ली के आसपास बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। सिंगतम में वर्तमान जल स्तर 351.31 मीटर है, जबकि यहां खतरे का स्तर 355.09 मीटर है।

Deoria Murder Case : सत्य प्रकाश दुबे के बेटे से मिलने पहुंचे CM योगी

Leave a Reply