Lalu Yadav Health: लालू यादव से अस्‍पताल में मिले सीएम नीतीश

204

पटना। Lalu Yadav Health:  राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) की सेहत में हल्‍का सुधार आया है। उन्‍हें लेकर तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने लोगों से भावुक अपील की है। रविवार को पटना में राबड़ी देवी (Rabri Devi) के सरकारी आवास में गिर जाने से उनके कंधे की हड्डी टूट गई है। उन्‍हें पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। इसके बाद पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार की सुबह से गंभीर हालत में उनका इलाज पटना के एक निजी अस्‍पताल में चल रहा है। उन्‍हें शाम पांच बजे एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली ले जाया जाएगा। इसके पहले आज उनसे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित कई नेताओं ने भी तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) को फोन कर लालू प्रसाद यादव की तबीयत की जानकारी ली।

Maharashtra Politics: दाऊद इब्राहिम और मुंबई धमाकों पर शिंदे का बड़ा बयान

02:26 PM, 06 Jul 2022
तेजस्‍वी ने दी लालू यादव की तबीयत की लेटेस्‍ट जानकारी

लालू यादव की तबीयत (Lalu Yadav Health) को लेकर तेजस्‍वी यादव ने कहा- अभी लालू की तबीयत स्थिर है। उनकी किडनी और हार्ट का इलाज दिल्ली एम्‍स में पहले से होता रहा है। वहां के डाक्टरों को उनकी मेडिकल हिस्ट्री पता है। लालू को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे हैं। लालू जब से अस्‍पताल में भर्ती हुए हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जानकारी ले रहे हैं। कल प्रधानमंत्री का फोन आया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी बात हुई है। सब लालू के ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं।

02:03 PM, 06 Jul 2022
लालू के दिल्‍ली ले जाए जाने को लेकर यह है नया अपडेट

पहले खबर आई थी कि लालू को एयर एंबुलेंस से शाम सात बजे दिल्‍ली ले जाया जाएगा। अब ताजा अपडेट यह है कि उन्‍हें जेट एयरवेज एंबुलेंस से शाम पांच बजे दिल्ली ले जाया जाएगा। वहां उन्हें एम्स में भर्ती कराया जाएगा।

01:47 PM, 06 Jul 2022
लालू यादव के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर बोले सीएम नीतीश कुमार

बीमार लालू को लेकर बोले सीएम नीतीश- हमारे पुराने मित्र रहे हैं लालू, जवानी के दिनों से ही रहा है नाता। उनकी हालत पहले से बेहतर है। दिल्‍ली में इलाज के लिए जाएंगे तो वहां सभी जांच कराएंगे। उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।

01:40 PM, 06 Jul 2022
बेटी रोहिणी आचार्य ने वीडियो काल कर जाना पिता का हाल

लालू के साथ अस्‍पताल में राबड़ी देवी, तेजस्‍वी यादव, तेज प्रताप यादव मौजूद हैं। बेटी रोहिणी आचार्य ने भी वीडियो काल कर उनका हाल जाना है।

01:20 PM, 06 Jul 2022
सीएम नीतीश से पहले मिल चुके शाहनवाज व मंगल पांडेय

लालू से मिलने पहुंचे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अभी भी पारस अस्‍पताल में ही हैं। इसके पहले बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय भी अस्‍पताल में उनसे मिल चुके हैं। स्थिति में हल्‍का सुधार जरूर है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

01:16 PM, 06 Jul 2022
बीमार लालू से मिलने अस्‍पताल पहुंचे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

बीमार लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav Health) से मिलने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पटना के पारस अस्‍पताल पहुंचे हैं। अस्‍पताल में वे लालू की बीमारी व इलाज को लेकर जानकारी ले रहे हैं। उन्‍होंने डाक्‍टरों की टीम को भी बुलाया है। इसके पहले मंगलवार को उनकी तेजस्‍वी यादव से बात हुई थी।

01:01 PM, 06 Jul 2022
लालू के इलाज को लेकर बड़ा अपडेट: शाम सात बजे दिल्‍ली ले जाए जाएंगे लालू

लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav Health) को शाम सात बजे एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली ले जाया जाएगा। उनका इलाज दिल्‍ली के एम्‍स में होगा। उनके साथ दो डाक्‍टर भी जाएंगे। अभी की ताजा जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत में हल्‍का सुधार आया है। हालांकि, अभी भी वे खतरे के बाहर नहीं हैं।

12:45 PM, 06 Jul 2022
लालू यादव के लिए बिहार में जगह-जगह प्रार्थना व पूजा

लालू यादव के लिए बिहार में उनके समर्थक जगह-जगह प्रार्थना व पूजा कर रहे हैं। पटना के छोटी पटनदेवी मंदिर में समर्थक महा आरती कर रहे हैं। मोतिहारी में यज्ञ व हवन हो रहा है।

12:27 PM, 06 Jul 2022
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने लालू को देखा, परिवार से की मुलाकात

लालू प्रसाद यादव की तबीयत को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने बयान दिया है। उनसे मिलने के बाद मंगल पांडेय ने बताया कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है। मंगल पांडेय ने बताया कि उनकी तेजस्वी समेत पूरे परिवार से मुलाकात हुई है। लालू के बेहतर इलाज के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।

11:56 AM, 06 Jul 2022
खेसारी लाल ने लालू के लिए की प्रार्थना

लालू प्रसाद यादव तीन दिनों से पटना के एक निजी अस्पताल की आइसीयू में भर्ती हैं। भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने लालू यादव के लिए प्रार्थना की है। खेसारी ने कहा है कि महादेव जल्द स्वास्थ्य लाभ देंगे।

11:30 AM, 06 Jul 2022
दोपहर बाद एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली ले जाएंगे लालू

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए आज दोपहर बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। उन्‍हें दिल्‍ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा। लालू का इलाज पहले भी वहां चलता रहा है।

11:16 AM, 06 Jul 2022
लालू को लेकर तेजस्‍वी ने की भावुक अपील

तेजस्‍वी यादव ने लोगों से भावुक अपील कर लालू यादव के इलाज के स्‍थल पारस अस्‍पताल में भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। उन्‍होंने कहा है कि लोग अपनी जगह पर रहकर ही दुआ करें। अस्‍पताल में भीड़ से संक्रमण का खतरा है तथा इससे दूसरे मरीजों व उनके स्‍वजनों को परेशानी भी होगी।

COVID-19 Masks: सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

 

 

Leave a Reply