Kisan Andolan : शंभू बॉर्डर पर किसानों ने किया पथराव, हालात तनावपूर्ण

69

Kisan Andolan : पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं। कुछ देर बाद दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा।

Nari Shakti Mahotsav Program : में मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

किसानों के साथ आई पंजाब कांग्रेस

पंजाब कांग्रेस ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया है। साथ ही किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए 82838-35469 नंबर भी जारी किया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि 1967 में एमएसपी लाने वाली इंदिरा गांधी और कांग्रेस सरकार थी। किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का ऋण हमने माफ किया था, उस समय देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे… हमने पंजाब के 5.5 लाख किसानों का ऋण माफ किया और बिना केंद्र सरकार की मदद के… पंजाब की सरकारों ने ये किया… हमने कभी किसी किसान के ऊपर मुकदमा नहीं किया।

हिरासत में लिए गए किसान (Kisan Andolan)

शंभू बॉर्डर से किसानों को हिरासत में लिया जा रहा है।

किसानों के लिए हो रहा लंगर का प्रबंध

फतेहगढ़ साहिब के गांव लटोर में क्रांतिकारी किसान यूनियन किसानों के लिए लंगर पानी का प्रबंध कर रही है।

हरियाणा के शिक्षामंत्री बोले-हम किसानों के साथ हैं

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल का कहना है कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है वो पहले किसी सरकार ने नहीं किया…हम किसानों के साथ हैं…मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीति है। सरकार चाहती है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हों… सभी मुद्दे बातचीत से हल हों… किसान संतुष्ट हैं लेकिन आंदोलनकारी आंदोलन कर रहे हैं। आम किसान कह रहा है कि इससे बेहतर कोई सरकार नहीं है।

ड्रोन से फेंके जा रहे आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके जा रहे हैं।

शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर पथराव करने की सूचना आ रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, ये किसान नहीं हैं। किसानों की आड़ में कुछ शरारती तत्व भीड़ में घुस गए हैं और माहौल बिगाड़ रहे हैं।

शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण

शंभू बॉर्डर (Kisan Andolan) पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।

अंबाला हाईवे को किया पार

विरोध मार्च निकाल रहे किसानों ने अंबाला हाईवे को पार किया।

शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में तमाशबीन भी पहुंचे हैं। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

मंत्री अर्जुन मुंडा बोले-हम किसानों के हितों की रक्षा के लिए बाध्य

किसानों के मार्च पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों की कुछ मांगों पर हमें राज्यों के साथ चर्चा करने की जरूरत है… हमें चर्चा के लिए एक मंच तैयार करने और समाधान खोजने की जरूरत है। भारत सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए बाध्य है…जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसान संघ को यह समझने की जरूरत है।

किसान नेता पंधेर दिल्ली की ओर रवाना (Kisan Andolan)

केंद्र सरकार से कोई ठोस जवाब न मिलने के रोष स्वरूप किसान मजदूर मोर्चा अमृतसर के अध्यक्ष सरवण सिंह पंधेर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर दिल्ली की ओर सरहिंद राजपुरा मार्ग से रवाना हो गए हैं।

रोडवेज सेवा बुरी तरह प्रभावित

किसानों के आंदोलन के करण रोडवेज सेवा भी प्रभावित हुई है। दिल्ली जाने वाली बसें हिसार से वापस लौट रही हैं। पंजाब, राजस्थान की बसें पूरी तरह से बंद हैं। ग्रामीण एरिया की बसें प्रभावित हैं। प्रशासन का दावा है कि दिल्ली, चंडीगढ़ की बसें चल रही हैं लेकिन चालकों ने बताया कि बसें बीच रास्ते ही वापस आ रही हैं।

किसानों ने शंभू बॉर्डर से अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू किया

किसानों ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू कर दिया है। फतेहगढ़ साहिब में किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। थोड़ी देर बाद दिल्ली जाने की घोषणा करेंगे।

Bihar Floor Test : फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार जीते, 130 विधायकों का मिला समर्थन

Leave a Reply