Russia Ukraine War LIVE: यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भाग लेंगे पुतिन के स्वयंसेवी लड़ाके

442
video

कीव Russia Ukraine War LIVE। रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। रूस ने आज अपना हमला तेज कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों पर घातक बमबारी कर रहा है। रूस की सेना अब कीव की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि पश्चिमी यूक्रेनी शहरों इवानो-फ्रैंकिव्स्क और लुत्स्क में हवाई अड्डों के पास रूस ने आज कई जबरदस्त बम धमाके किए हैं।

Bandipora army_chopper_crash: बांडीपोरा गुरेज सेक्टर में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त

दूसरी ओर रूस ने आज यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोलने का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर से जा सकेंगे। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी तक 1,00,000 लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी हो चुकी है।

Russia Ukraine War LIVE; स्वयंसेवी लड़ाके भेजेंगे पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस के युद्ध में शामिल होने के लिए मध्य पूर्व और अन्य जगहों से ‘स्वयंसेवक’ सेनानियों को लाने की मंजूरी दे दी है। जानकारी के अनुसार लड़ाकों में इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने वाले लोग शामिल होंगे, जो सीरिया में युद्ध में लड़े थे।

मारियोपोल में लगभग 1,300 लोगों की गई जान

मारियोपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी शहर पर रूसी सेना हर 30 मिनट में गोलाबारी कर रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मेयर ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिन शहर के लिए विशेष रूप से कठिन रहे हैं। मेयर के अनुसार रूसी सेना रणनीतिक रूप से जानबूझकर आवासीय भवनों पर गोलाबारी कर रही है। मारियुपोल की नगर परिषद के अनुसार, लगभग 1,300 नागरिक अभी तक मारे गए हैं।

अमेरिका मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का ऐलान करेंगे। अमेरिका इसी के साथ यूरोपीय संघ व जी-7 देशों से मिलकर रूस से व्यापार में मोस्ट फेवरेड नेशन का स्टेटस भी वापस लेगा। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के चलते बाइडन आयात पर भी टैरिफ को बड़ा सकते हैं। बता दें कि यह कदम संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा पुतिन पर युद्ध को समाप्त करने के लिए दबाव बनाने का प्रयास है।

अमेरिका ने यूक्रेन को दिया 13.6 बिलियन डालर का पैकेज

रूस द्वारा हमले झेल रहे यूक्रेन के लिए अमेरिका ने एक बार फिर सैन्य और मानवीय सहायता का एलान किया है। आज ही यूएस सीनेट ने यूक्रेन के लिए सैन्य और मानवीय सहायता के रूप में 13.6 बिलियन डालर के आपातकालीन पैकेज को मंजूरी दे दी है।

Russia Ukraine War LIVE; यूक्रेन में फंसे 200 भारतीय लौटे

भारत सरकार द्वारा आपरेशन गंगा तेजी से काम कर रहा है। आज भी यूक्रेन में फंसे 200 भारतीय नागरिकों को एक विशेष विमान के दिल्ली लाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी एक विशेष विमान 242 भारतीयों को लेकर पोलैंड से लौटा था।

आज संयुक्त राष्ट्र परिषद करेगा बैठक

अमेरिका द्वारा यूक्रेन में सैन्य जैविक गतिविधियां करने के रूस के दावे पर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक बैठक करेगा जिसमें इस बात पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि गुरुवार को ही संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पालींस्की ने एक ट्वीट के जरिए आरोप लगाया था कि बाइडन प्रशासन यूक्रेन में रासायनिक और जैविक प्रयोगशाला चला रहा है।

PM Modi Road Show: मोदी का रोड शो खत्म, अहमदाबाद से गांधीनगर में भाजपा दफ्तर पहुंचे

video

Leave a Reply