अग्रवाल राष्ट्रमंडल संसदीय संगठन के सदस्य नामित

1196

देहरादून। राष्ट्रमंडल संसदीय संगठन (सीपीए) की दिल्ली में हुई बैठक में उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को सदस्य नामित किया गया है। राष्ट्रमंडल संसदीय संगठन भारतीय परिक्षेत्र की आगामी बैठक दिसंबर 2017 या फरवरी 2018 में पटना में होगी।
राष्ट्रमंडल संसदीय संगठन की बैठक से लौटने के बाद अग्रवाल ने कहा है कि इस बैठक में देशभर के सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय मंडल संसदीय संगठन के छह राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों को सदस्यों के रूप में नामित किया गया हैै। जिसमें बिहार,, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आसाम के साथ ही उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष को सदस्य नामित किया गया है। अग्रवाल ने कहा है कि पटना में होने वाली आगामी बैठक में सभी विधानसभा अध्यक्षों के समक्ष विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता होगी। अग्रवाल ने कहा कि इस बैठक में पर्यावरण संतुलन, आतंकवाद, जनसंख्या वृद्धि, स्वच्छता आदि विषयों को लेकर चर्चा होगी। बैठक लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में होगी।

video

video

video

Leave a Reply