Delhi Flood : ITO पहुंचे दिल्ली के CM और LG, सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल

195

नई दिल्ली। Delhi Flood : दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। कई सड़कों को जलभराव के बाद बंद कर दिया गया है। अब बाढ़ के चलते गाजियाबाद के अवास विकास, मंडोला, और ट्रोनिका सिटी के तीनों बिजलीघर अगले आदेश तक बंद किए गए हैं।

Bastille Day Parade : फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए पीएम

सोमवार को खुलेंगे सभी 12वीं तक के स्कूल

ग्रेटर नोएडा में सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल सोमवार को खुलेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर धर्मवीर सिंह ने छुट्टी की घोषणा की हैं। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को महाशिवरात्रि का स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं 16 जुलाई को रविवार होने के कारण अब सभी बोर्ड के स्कूल 17 जुलाई को खुलेंगे। बता दे भारी वर्षा और यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने 14 जुलाई को स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया था।

गाजियाबाद के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी

साहिबाबाद के पचरा और बदरपुर गांव के 100 से ज्यादा परिवार अपना समान लेकर सड़क पर आ गए हैं। प्रशासन की ओर से चार टेंट लगाए गए हैं। वर्षा होने पर इन लोगों की और परेशानी बढ़ सकती है। यमुना का पानी लगातार गांवों में जा रहा है।

ड्रेन रेगुलेटर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ITO स्थित विकास भवन में खराब हुए ड्रेन रेगुलेटर का निरीक्षण किया है, जहां उन्होंने काम कर रहे इंजीनियरों से बात की। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे। उनसे पहले यहां एलजी वीके सक्सेना निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

ड्रेन रेगुलेटर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ITO स्थित विकास भवन में खराब हुए ड्रेन रेगुलेटर का निरीक्षण किया है, जहां उन्होंने काम कर रहे इंजीनियरों से बात की। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे। उनसे पहले यहां एलजी वीके सक्सेना निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

नोएडा कमर्शियल सेक्टर साइट चार में भरा पानी (Delhi Flood)

नोएडा औद्योगिक कमर्शियल सेक्टर साइट चार में बाढ़ का पानी भर गया है। रेडिसन होटल कार के शोरूम, और फर्नीचर की दुकानों पर काम करने वाले और जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी। लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की शिकायत। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग व परियोजना विभाग के कर्मचारी पंप लगाकर पानी निकालने की कर रहे कार्रवाई।

दिल्ली सरकार ने मांगी सेना से मदद

पूरी रात दिल्ली सरकर की टीमें डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के पास ड्रेन नंबर 12 के रेगुलेटर के पास नाले में आई दरार को ठीक करने के लिए काम करती रहीं। फिर भी इस दरार को ठीक नहीं किया जा सका है। यहां से यमुना का पानी शहर में प्रवेश कर रहा है। इसके कारण आईटीओ और आसपास बाढ़ आ रही है। इंजीनियर पूरी रात काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैंने मुख्य सचिव को सेना, एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है, इसे तत्काल ठीक किया जाने की जरूरत है।

मंत्री आतिशी ने बैठक कर जाना हाल

यमुना के पानी को लेकर कुछ देर पहले बैठक कर राजस्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली का हाल जाना।अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने पानी की स्थिति और यमुना से प्रभावित लोगों काे पहुंचाई जा रही मदद पर बात की। प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मध्य दिल्ली में प्रवेश के ये रास्ते बंद और इतने हैं खुले (Delhi Flood)

सिग्नेचर ब्रिज—- बंद
वजीराबाद ब्रिज —- बंद
कश्मीरी गेट —–बंद
गीता कालोनी — बंद
विकास मार्ग—-बंद
एनएच नौ— खुला
डीएनडी — खुला
कालिंदी कुंज—– खुला

सिग्नेचर ब्रिज से सराय काले खां तक रिंग रोड यातायात पूरी तरह से बंद

रिंग रोड पर अब सराय काले खां से आईटीओ होते हुए राजघाट, कश्मीरी गेट की तरफ भी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। यानी अब सिग्नेचर ब्रिज/वजीराबाद ब्रिज से सराय काले खां तक रिंग रोड पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।

Chandrayaan-3 Launch : चंद्रयान-3 का काउंटडाउन जारी, PM ने की यह अपील

 

Leave a Reply