भाजपा के देहरादून महानगर अध्यक्ष बने विनय गोयल, शमशेर पुंडीर देहरादून जिलाध्यक्ष

1114
video

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तय गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए निर्धारित समय के भीतर उत्तराखंड के सभी संगठनात्मक 23 जिलों की रचना को समाप्त करते हुए 13 प्रशासनिक एवं देहरादून महानगर सहित 14 जिलों का गठन रविवार को कर दिया। जिनमें 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। देहरादून महानगर में विनय गोयल को नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

देहरादून जिला का अध्यक्ष शमशेर सिंह पंुडीर को, वीरेंद्र वल्दिया को पिथौरागढ, रामदत्त जोशी को चंपावत, गोविंद पिल्खवाल को अल्मोडा, शेर सिंह गडिया को बागेश्वर, प्रदीप सिंह बिष्ट को नैनीताल, मोहन प्रसाद थपलियाल को चमोली, विजय कपर्वाण को रूद्रप्रयाग, शैलेंद्र सिंह बिष्ट को पौडी, संजय सिंह नेगी को टिहरी, श्याम डोभाल को उत्तरकाशी और शिव अरोरा को उधमसिंह नगर जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई हैं।

 

video

Leave a Reply