JNU Violence Impact: देशभर में छात्रों का हाहाकार, डीयू से लेकर AMU तक विरोध प्रदर्शन जारी

951
page3news-mumbai-protest
page3news-mumbai-protest
विज्ञापन

नई दिल्ली,JNU Violence Impact, जेएनयू में बीती रात हुई हिंसा के खिलाफ देश भर के शिक्षण संस्थानों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बीती रात से मुंबई से लेकर पुणे और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(एएमयू) के छात्र हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एएमयू के छात्रों ने जहां जेएनयू के छात्रों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला, वहीं मुंबई के छात्रों का गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन बीती रात से लगातार जारी है।

मुंबई में जेएनयू हिंसा के खिलाफ गेटवे ऑफ इंडिया पर हो रहे प्रदर्शन को समर्थन देने अभिनेता सुशांत सिंह वहां पहुंचे हैं। यहां कई छात्र बीती रात से ही जेएनयू हिंसा के विरोध में प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं।

Expert Views: नहीं सुधरे मिडिल ईस्‍ट के हालात तो दुनिया के लिए हो जाएंगे अत्‍यंत घातक

बेंगलुरू, हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में कल हुई हिंसा के खिलाफ बेंगलुरु के टाउन हॉल में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां हजारों लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए।आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में भी जेएनयू में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हैदराबाद की उस्मानिया विश्वविद्यालय में प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन (PDSU) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।इसी तरह कोलकाता में जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर मार्च किया।

JNU में हिंसा के बाद UP में अलर्ट

जेएनयू में हिंसा के बाद यूपी में पुलिस बल अलर्ट पर हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(AMU) समेत राज्य के कई श्विश्वविद्यालयों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डीयू के नॉर्थ कैंपस में विरोध प्रदर्शन

JNU में हुई हिंसा के विरोध में दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में आज दोपहर 2 बजे प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने कला संकाय में विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा है।

ब्रम्हलीन स्वामी श्री हंस प्रकाश महाराज के सातवें निर्वाण दिवस श्रद्धांजलि सभा में किया प्रतिभाग एवं उनको श्रद्धांजलि की अर्पित

Leave a Reply