Dengue and chikungunya : देहरादून में डेंगू के साथ चिकिनगुनिया ने भी दी दस्तक

176

देहरादून: Dengue and chikungunya  देहरादून में डेंगू के साथ–साथ चिकनगुनिया व स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। आए दिन दून मेडिकल कालेज अस्पताल में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीज भर्ती हो रहे हैं। बढ़ती संख्या को देख मरीजों की अब डेंगू के साथ ही स्क्रब टाइफस चिकनगुनिया और मलेरिया की जांच भी कराई जाएगी। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में लक्षण मिलने पर यह फैसला लिया गया है।

Bihar : बिहार में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद हंगामा, मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह

चिकनगुनिया और मलेरिया के लिए नोडल अधिकारी नामित

डिप्टी एमएस डा धनंजय डोभाल ने बताया कि मेडिसिन के डा. कुमार जी कौल को स्क्रब टाइफस, चिकनगुनिया और मलेरिया के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वह इन तीनों बीमारियों को लेकर समन्वय बनाएंगे और डाटा संकलित कर अधिकारियों को देंगे।

अस्पताल में स्क्रब टायफस का फिलहाल एक मरीज भर्ती है, जो रायवाला का रहने वाला है। वहीं सात मरीज चिकनगुनिया के मिले हैं। सभी मरीजों की हालत सामान्य है।

स्क्रब टायफस के लक्षण

व्यक्ति को बुखार आने के साथ ठंड लगती है। इसके साथ ही सिरदर्द और बदन दर्द के साथ मांसपेशियों में भी तेजी से दर्द होता है। अधिक संक्रमण होने पर हाथ पैरों और गर्दन के साथ कूल्हें के नीचे गिल्टियां होने लगती हैं। इसके साथ ही इसके संक्रमण के बाद सोचने समझने की क्षमता में तेजी से बदलाव होता है।

चिकनगुनिया के लक्षण (Dengue and chikungunya)

चिकनगुनिया से पीड़ित होने पर व्यक्ति को बुखार और जोड़ों में असहनीय दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा सिर दर्द, थकान, चक्कर आना, लिम्फ नाड्स में संवेदनशीलता, उल्टी आदि की दिक्कत हो सकती है।

Pakistan Election : पाकिस्तान में चुनाव की तारीखों पर संशय खत्म, जनवरी 2024 में होंगे इलेक्शन

Leave a Reply