Tapkeshwar Mahadev की भव्य शोभायात्रा में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

332
video

देहरादून: Tapkeshwar Mahadev  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर (Tapkeshwar Mahadev) के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

Bihar Political Crisis: जेडीयू के नए गठबंधन में जाने की हो गई घोषणा

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री भरत गिरी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

 

 

 

‘हर घर तिरंगा’ जन जागृति अभियान के अन्तर्गत आयोजित रैली में CM धामी ने किया प्रतिभाग 

देहरादून:  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार का सहस्त्रधारा रोड स्थित आई.टी.पार्क चौक में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ जन जागृति अभियान के अन्तर्गत आयोजित रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। आज हमारे युवा अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। इसी तरह हर क्षेत्र में हमारे युवा परचम लहरा रहे हैं।

CM DHAMI

Har ghar tricolor program: के अन्तर्गत आयोजित रैली में CM धामी ने किया प्रतिभाग

video

Leave a Reply