Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ

243

पटना। Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में बुधवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महागठबंधन की नई सरकार के मुख्‍यमंत्री तो तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) उपमुख्‍यमंत्री (Dy.CM) के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल फागू चौहान  बुधवार को दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण कराएंगे। नई सरकार के मंत्रिमंडल के लिए रेस में कई चेहरे शामिल हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीतीश कुमार के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) छोड़ने को विश्‍वासघात बताते हुए इसके खिलाफ आज सभी जिला मुख्‍यालयों में धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

Tapkeshwar Mahadev की भव्य शोभायात्रा में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

CM Nitish Oath Ceremony LIVE UPDATE:

12:52 PM, 10 Aug 2022
बीजेपी के धरना में लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे

नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने पर बीजेपी ने राज्‍य व जिला मुख्‍यालयों में धरना दिया है। इसमें नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया गया। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

12:34 PM, 10 Aug 2022
नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तेजस्‍वी यादव

दो बजे दिन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह (Nitish Kumar Oath Ceremony) से पहले तेजस्‍वी यादव एक अणे मार्ग पहुंचे हैं। वे नीतीश कुमार से बातचीत कर रहे हैं। समझा जाता है कि यह मुलाकात मंत्र‍ियों के विभागों को लेकर हो रही है।

12:01 PM, 10 Aug 2022
नीतीश कुमार बन सकते हैं संयुक्‍त प्रगत‍िशली गठबंधन के संयोजक

बिहार के राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्‍त प्रगत‍िशील गठबंधन के संयोजक बन सकते हैं। जदयू के नेता लगातार इस बात के संकेत देे रहे हैं कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति की ओर रुख कर सकते हैं। अब कांग्रेस और राजद के नेता भी इसी अंदाज वाले बयान देने लगे हैं।

11:55 AM, 10 Aug 2022
शपथ से पहले गृह मंत्रालय के लिए अड़ा जेडीयू

बड़ी खबर यह आ रही है कि शपथ से पहले नीतीश कुमार गृह विभाग के लिए अड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि इसपर आरजेडी से बातचीत चल रही है।

11:43 AM, 10 Aug 2022
भाजपा का धरना शुरू, नीतीश कुमार पर लगाया विश्‍वासघात का आरोप

नीतीश कुमार के नए गठबंधन (Nitish Kumar Oath Ceremony) में शामिल होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन शुरू कर दिया है। भाजपा का कहना है कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से विश्‍वासघात किया है। पटना में भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय के सामने पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता धरना देकर अपने विरोध का इजहार कर रहे हैं।

11:29 AM, 10 Aug 2022
तेज प्रताप ने राबड़ी आवास के बाहर दिखाया विक्‍ट्री साइन

आरजेडी के सरकार में वापस आने पर तेज प्रताप यादव बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राबड़ी आवास के बाहर उन्‍होंने विक्‍ट्री साइन दिखाया।

11:09 AM, 10 Aug 2022
राबड़ी आवास पर तय किए जा रहे आरजेडी कोटे के मंत्रियों के नाम

नीतीश कुमार व तेजस्‍वी यादव के शपथ ग्रहण के पहले अभी राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी के नेता जुटे हैं। वहां आरजेडी कोटे के मंत्रियों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं।

11:07 AM, 10 Aug 2022
नीतीश-तेजस्वी सरकार पर टेढ़ी होगी केंद्र की नजर, लालू परिवार की बढ़ सकती मुश्किलें

नीतीश कुमार आज तेजस्‍वी यादव के साथ मिलकर महागठबंधन की नई सरकार बना रहे हैं। नई सरकार के समक्ष चुनौतियां भी होंगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नजर टेढ़ी हो सकती है। भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे लालू परिवार व आरजेडी नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ सकता है।

10:37 AM, 10 Aug 2022
महागठबंधन सरकार के संभावित मंत्रियों के नाम की चर्चा

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में आरजेडी कोटे से तेजस्‍वी यादव उपमुख्‍यमंत्री बनेंगे। इसके अलावा आरजेडी से तेज प्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, अनिता देवी, जीतेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, समीर महासेठ, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू व सुरेन्द्र राम आदि के नाम भी चर्चा में हैं। जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान के नाम की चर्चा है। कांग्रेस के मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान व राजेश कुमार तो हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन मंत्री बन सकते हैं।

10:29 AM, 10 Aug 2022
आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव लेंगे शपथ

आज केवल मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव लेंगे पद की शपथ। कांग्रेस नेता अजित शर्मा ने दी जानकारी। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल (Nitish Kumar Oath Ceremony) के अन्‍य सदस्‍यों को शपथ ग्रहण बाद में होगा।

10:19 AM, 10 Aug 2022
यूपीए के संयोजक बनाए जा सकते हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के संयोजक बनाए जा सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसे लेकर कांग्रेस अण्‍यक्ष सोनिया गांधी ने सहमति दे दी है।

10:05 AM, 10 Aug 2022
सरकार से हटते ही बदला जा रहा नेमप्‍लेट

भाजपा के बिहार की सरकार से हटते ही माननीयों के आवास पर लगा नेम प्‍लेट बदला जाने लगा है। उनके नाम के आगे पूर्व शब्‍द जोड़ा जा रहा है।

09:48 AM, 10 Aug 2022
नीतीश साथ छोड़ेंगे, बीजेपी को पहले से थी आशंका

बीजेपी को नीतीश कुमार के अलग हाेने की आशंका थी, लेकिन उसने नीतीश कुमार को मनाने की कोशिश नहीं की। बीजेपी यह भांप चुकी थी कि नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका तलाश रहे हैं। इसमें उन्‍हें बिहार में आरजेडी तथा दिल्ली में कांग्रेस की मदद की दरकार होगी। एनडीए में रहते नीतीश कुमार का राष्‍ट्रीय राजनीति में उभरना मुश्किल था, क्‍योंकि बीजेपी में नरेंद्र मोदी का प्रभावी चेहरा है।

09:32 AM, 10 Aug 2022
तेजस्‍वी के सामने वादा निभाने की चुनौती

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में तेजस्‍वी के उस वादे की याद लोग दिलाने लगे हैं जब उन्‍होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था।

09:32 AM, 10 Aug 2022
तेजस्‍वी के सामने वादा निभाने की चुनौती

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में तेजस्‍वी के उस वादे की याद लोग दिलाने लगे हैं जब उन्‍होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था।

09:32 AM, 10 Aug 2022
तेजस्‍वी के सामने वादा निभाने की चुनौती

बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में तेजस्‍वी के उस वादे की याद लोग दिलाने लगे हैं जब उन्‍होंने 10 लाख रोजगार का वादा किया था।

09:15 AM, 10 Aug 2022
आरजेडी ने गृह विभाग के अलावा विधानसभाध्‍यक्ष का पद भी मांगा

बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन की तैयारी जारी है। घटक दलों में अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। इस बीच खबर मिली है कि आरजेडी ने नीतीश कुमार से गृह विभाग के अलावा विधानसभाध्यक्ष का पद भी मांगा है।

09:12 AM, 10 Aug 2022
एनडीए सरकार में नहीं कर पा रहे थे काम

पूर्व मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने कहा है कि भाजपा के मंत्री केवल केंद्र की बात करते हैं। काम बिहार में होता है तो बात भी बिहार की होनी चाहिए। एनडीए की सरकार में ठीक तरह से काम नहीं कर पा रहे थे।

09:04 AM, 10 Aug 2022
शपथ ग्रहण की तैयारी तेज

नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा समेत अन्‍य इंतजाम किए जा रहे हैं।

07:16 AM, 10 Aug 2022
जेडीयू को मिलने वाले संभावित विभाग…

शिक्षा
ऊर्जा
योजना एवं विकास
परिवहन
ग्रामीण विकास
समाज कल्याण
सूचना एवं जनसंपर्क
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
ग्रामीण कार्य
अल्पसंख्यक कल्याण .

07:15 AM, 10 Aug 2022
आरजेडी व कांग्रेस को मिलने वाले संभावित विभाग…

पथ निर्माण
स्वास्थ्य
भवन निर्माण
पशु एवं मत्स्य संसाधन
वित्त
कृषि
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
श्रम संसाधन
सूचना प्रौद्योगिकी
उद्योग
नगर विकास
पंचायती राज
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन
पर्यटन
कला संस्कृति
खान एवं भूतत्व
आपदा प्रबंधन
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
राजस्व एनं भूमि सुधार 20 गन्ना उद्योग

Bihar Political Crisis: जेडीयू के नए गठबंधन में जाने की हो गई घोषणा

Leave a Reply