CM Pushkar Dhami : बोले,10 साल का विजन डाक्यूमेंट हो रहा तैयार

3397
video

देहरादून: CM Pushkar Dhami  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की देश में अग्रणी राज्यों में पहचान बने, इसके लिए निरंतर समग्र विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी विभागों का आगामी 10 वर्षों का विजन डाक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कैंप कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Omicron Variants : की भारत में दस्तक, कर्नाटक में सामने आए दो मामले

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन रोकना एक बड़ी चुनौती

मकसद यह कि आमजन अपने बच्चों को निजी स्कूलों के स्थान पर सरकारी स्कूलों में भेजने को प्रेरित हों। मुख्यमंत्री (CM Pushkar Dhami) ने कहा कि पलायन रोकना एक बड़ी चुनौती है, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी व स्वरोजगार के अवसर बना कर सरकार इस चुनौती का सामना कर रही है। इसके लिए रोजगार मेलों का आयोजन कर ऋण वितरण के साथ ही अन्य स्वीकृतियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण सबकी भावनाओं का केंद्र है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार से जोडऩे के लिए सरकार का प्रयास जारी है।

देवस्थानम बोर्ड पर सरकार ने किया जनभावनाओं का सम्मान

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग कर प्रदेश सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान किया है।भगत ने कहा कि धामी सरकार ने पहले ही साफ किया था कि देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर 30 नवंबर तक निर्णय ले लिया जाएगा।

National Saras Fair का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन

video

Leave a Reply