![video](https://page3news.in/wp-content/uploads/2024/07/jal-sanrakshan_02-july-mp4-1.jpg)
चंडीगढ़। Punjab New Cabinet: पंजाब की नई कैबिनेट पर पेंच खत्म हो गया है। कैबिनेट के मंत्रियों की सूची दिल्ली में बैठक के बाद फाइनल हो गई है। परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम पर सहमति बन गई है। करीब छह दिन की माथापच्ची के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का एलान कर दिया गया। इसमें पिछली कैबिनेट में शामिल रहे पांच मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है, जबकि छह नए चेहरों की एंट्री हुई है। कैप्टन सरकार में इस्तीफा देने वाले राणा गुरमीत को भी सूची में शामिल किया गया है। वहीं, कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों पर चन्नी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है।
PM Cares Fund: से आक्सीजन प्लांट का तीर्थनगरी से उद्घाटन कर सकते हैं पीएम
कैबिनेट के मंत्रियों के नाम तय होने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे। उनसे पहले उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी पहुंच चुके हैँ। पता चला है कि कल 10.30 के शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनसे समय की मांग की जाएगी।
वडिंग़, परगट व गिलजियां समेत सात की न्यू एंट्री
नई कैबिनेट में डा. राजकुमार वेरका, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित सात नए लोगों को मौका दिया गया है। इनमें से राणा गुरमीत पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी मंत्री रहे थे, लेकिन बाद में उनको इस्तीफा देना पड़ा था।
मनप्रीत बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, विजय इंदर सिंगला, अरुणा चौधरी, तृप्त राजिंदर बाजवा, भारत भूषण आशू, सुखजिंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना व राणा गुरमीत। (फाइल फोटो)
मनप्रीत, मोहिंदरा व आशु सहित आठ पुराने मंत्रियों पर भरोसा कायम
कैबिनेट में आठ पुराने मंत्रियाें पर भराेसा दिखाया गया है। इनमें कैप्टन सरकार में वित्तमंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल, ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह सरकारिया , रजिया सुल्ताना और अरुणा चौधरी भी शामिल हैं।
पुरानी कैबिनेट में शामिल रहे पांच मंत्रियों को हटाया गया
वहीं, पुराने मंत्रिमंडल में शामिल रहे बलबीर सिंह सिद्धू, साधू सिंह धर्मसोत, शाम सुंदर अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और गुरप्रीत सिंह कांगड़ आदि को नई कैबिनेट से ड्राप किया गया है।
इनकी छुट्टी
– बलबीर सिंह सिद्धू
-साधु सिंह धर्मसोत
-गुरप्रीत सिंह कांगड़
-शाम सुंदर अरोड़ा
-राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
इनको दोबारा मौका
-ब्रह्म मोहिंदरा
-मनप्रीत बादल
-तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
-सुखबिंदर सिंह सरकारिया
-अरुणा चौधरी
-रजिया सुल्ताना
-विजयइंदर सिंगला
-भारत भूषण आशु
Punjab New Cabinet: नए चेहरे…
-डा. राजकुमार वेरका
-संगत सिंह गिलजियां
-अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग
-परगट सिंह
-कुलजीत सिंह नागरा
-गुरकीरत कोटली
-राणा गुरजीत
बता दें कि वीरवार देर रात तीन बजे तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवास पर चली वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कैबिनेट की सूची तैयार कर ली गई थी, लेकिन तीन नामों को लेकर पर सहमति नहीं बन पा रही है। शुक्रवार को पार्टी हाईकमान के बुलाने पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी फिर दिल्ली पहुंचे। यह 72 घंटे में उनका तीसरा दिल्ली दौरा था। सूत्रों का यह भी कहना है कि पितृ पक्ष के कारण हिंदू वर्ग के सभी मंत्री शपथ ग्रहण नहीं करना चाहते।
National Service Scheme Awards: किए गए प्रदान, जानें- क्या बोले कोविन्द
![video](https://page3news.in/wp-content/uploads/2024/07/mahila-samagr-2-mnt-mp4-1.jpg)