Janta Darshan Program: में CM धामी ने आमजन की शिकायतों को सुना

637
video

देहरादून। Janta Darshan Program: आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में आमजन की समस्‍याएं सुन रहे हैं। इस दौरान फरियादियों की लाइन लगी हुई है। फरियादी सूबे के अलग अलग जनपद से आए हुए हैं। वहीं, इस दौरान काल मास्‍क और काला गमछा अंदर नहीं ले जाने दिया जा रहा है।

Flood in Assam-Bihar: यूपी में CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

जनता दर्शन हाल में Janta Darshan Program आयोजित

आज मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं।

मुख्यमंत्री दो घंटे तक जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनेंगे

पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद संभालने के दो माह पूरे होने पर जनता से सीधे मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री दो घंटे तक जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनेंगे। समस्याओं के मौके पर ही निदान के लिए इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल के बाहर फरियादियों की लाइन लगी हुई।

करीब 250 से ज्‍यादा फरियादी मौजूद हैं। बता दें कि आज चार सितंबर को मुख्यमंत्री का दो माह का कार्यकाल भी पूरा हो गया है। चार जुलाई को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री इस मौके पर जनता से मिलेंगे। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से फरियादी आए हुए हैं।

Srinagar Municipal Corporation: बनाने की CM धामी ने की घोषणा

video

Leave a Reply