कार सवार बदमाशों ने किया छात्रा का अपहरण

1188
video

(फाइल फोटो)

स्कूल के घर लौटने के दौरान पांचवी की छात्रा का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। पुलिस इस मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है। घटना काशीपुर की है। जहां स्कूल से घर लौट रही छात्रा का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। छात्रा की मां ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है।

गुरुनानक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है रागिनी

गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी, जसपुर खुर्द निवासी गुरविंदर कौर पुत्री जसविंदर सिंह की कुछ साल पहले रोहतक हरियाणा निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। करीब छह वर्ष पहले किसी बात को लेकर दोनों में तलाक हो गया था। तब से वह नौ वर्षीय बेटी रागिनी के साथ मायके में रहती हैं। वह एक कपड़े के शोरूम की प्रबंधक है। भाई अमनहीर न्यूजीलैंड व पिता इंग्लैंड में रहते हैं। बेटी गुरुनानक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है।

छुट्टी के बाद लौटते समय घर के ही पास स्विफ्ट डिजायर कार सवारों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। साथ लौट रही सहेली ने कार सवारों को रागिनी का अपहरण करते देख लिया। डरी-सहमी छात्रा ने रागिनी के परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर आइटीआइ थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चैहान टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आस-पास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

रागिनी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आइटीआइ थाना प्रभारी जसवीर सिंह चैहान के मुताबिक प्रथम दृष्टया पारिवारिक मामला लग रहा है। छात्रा का ढाई साल पहले भी अपहरण हो चुका है। खोजबीन में किशोरी पिता के घर मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

video

Leave a Reply